UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Panchayat Election: उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति
1 min read
Uttarakhand Panchayat election Update : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस, पंचायत फिर हो सकती है प्रशासकों के हवाले, खत्म हो रहा प्रतिनिधियों का कार्यकाल…
Uttarakhand Panchayat election Update 2025 Chunav : , उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पंचायती राज अधिनियम 2016 के तहत पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिन निवर्तमान प्रतिनिधियों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया था, उनका कार्यकाल भी अब समाप्ति की ओर है। आपको बता दें कि ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों का कार्यकाल 27 मई, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का 29 मई और जिला पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल 1 जून को समाप्त हो रहा है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए अगले 15 दिनों के भीतर चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा है। ऐसे में सरकार आगामी छह महीनों के लिए या जब तक चुनाव संपन्न नहीं हो जाते, तब तक के लिए प्रशासकों की दोबारा नियुक्ति कर सकती है।
यह भी पढ़े :uttarakhand panchayat chunav 2025: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आया बड़ा अपडेट
बता दें उत्तराखंड मेंं हरिद्वार जिले को छोड़कर 343 जिला पंचायत और 2936 क्षेत्र पंचायत समेत 7505 ग्राम पंचायत हैं जिनका 5 साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है लेकिन बावजूद इसके अभी तक चुनाव संपन्न नहीं कराए गए थे वही तय समय पर चुनाव न होने के कारण सरकार ने निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों को 6 महीने व चुनाव होने तक जो प्रशासक नियुक्त किए थे उनका कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है लेकिन अब अगले 15 दिन में चुनाव होना संभव नहीं लग रहा है जिसके देखते हुए अगले 6 महीने या चुनाव होने तक एक बार फिर से जिम्मेदारी प्रशासकों के हाथ आ सकती है। बताते चले पंचायती राज अधिनियम 2016 में पंचायत का कार्यकाल खत्म होने से पहले यदि चुनाव करना जरूरी हो तो 6 महीने के लिए सरकार प्रशासकों की नियुक्ति कर सकती है इस तरह की व्यवस्था पंचायती राज अधिनियम में है लेकिन प्रशासकों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है बावजूद इसके अभी तक पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण नहीं है जिसके कारण चुनाव के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। ऐसे में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि समेत अन्य नामित सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
