Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ी गैलरी

सिनेमा जगत

 गढ़रत्न नरेन्द्र नेगी, किशन महिपाल एवं लोकगायिका खुशी जोशी ने न्यूजीलैंड में पहाड़ी गीतों से बाँधी समां

देवभूमि उत्तराखंड के कलाकार अपनी पहाड़ी संस्कृति से देश-विदेश को रूबरू कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के विभिन्न शहरों में हुए प्रोग्राम इसका उदाहरण है। जिनमें उत्तराखंड के लोकगायकों ने धमाल मचाकर प्रवासी उत्तराखण्डियों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इन कलाकारों में उत्तराखण्ड के सबसे सुप्रसिद्ध लोकगायक गढ़रत्न  नरेन्द्र सिंह नेगी के साथ ही किशन महिपाल एवं लोकगायिका खुशी जोशी भी शामिल थे। आज हम आपको लोकगायक किशन महिपाल एवं लोकगायिका खुशी जोशी के द्वारा न्यूजीलैंड में प्रस्तुत किए गए शानदार प्रोग्राम की ऐसी ही एक विडियो दिखाने जा रहे है जिसे देखकर आप भी जरूर गौरवान्वित महसूस करेंगे। जिसमें इन दोनों कलाकारों की सुन्दर जोड़ी ने प्रसिद्ध गीत ‘ओ भिना कसिके जानू द्वारहाटा’ की शानदार प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित सभी लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। जिसे देखकर आप खुद समझ जाएंगे कि इन उत्तराखण्डी कलाकारों ने न्यूजीलैंड में कैसा धमाल मचाया होगा।





देवभूमि दर्शन से खाश बात चित : बता दें कि उत्तराखंड एसोसिएशन न्यूजीलैंड की ओर से 19 अप्रैल को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन और 21 अप्रैल को ऑकलैंड शहर में उत्तराखंडी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था। जिसके लिए उत्तराखंड के कलाकारों का दल बीते 17 अप्रैल को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुआ था। देवभूमि दर्शन से खाश बात चीत  में  उत्तराखंड एसोसिएशन न्यूजीलैंड की टीम ने बताया की कल उनके दल की न्यूजीलैंड से उत्तराखण्ड को वापसी हो जाएगी। बताते चले की न्यूजीलैंड के विभिन्न शहरों में आयोजित हुई उत्तराखंडी सांस्कृतिक संध्या में इन कलाकारों की सुन्दर प्रस्तुतियों ने मैदान पर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इन कलाकारों में लोकगायक गढरत्न नरेन्द्र सिंह नेगी, लोकगायक किशन महिपाल एवं लोकगायिका खुशी जोशी के साथ ही प्रसिद्ध बांसुरी वादक मोहन जोशी के साथ ही अन्य प्रसिद्ध कलाकार भी शामिल थे। बताते चलें कि राज्य के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली खुशी जोशी प्रसिद्ध लोकगायक गोविंद दिगारी की पत्नी हैं। एवं प्रसिद्ध बांसुरी वादक मोहन जोशी बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं।




पहाड़ी मसकबीन ने लगाए प्रोग्राम में चार चाँद : पहाड़ी मसकबीन तो कही भी बज जाये तो हर कोई थिरने को तैयार हो जाता है फिर ये तो  न्यूजीलैंड है। पहाड़ी मसकबीन बजा नहीं की लोगो को रंग चढ़ा नहीं आप खुद देखिए इस खूबसूरत वीडियो को।




गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी की खूबसूरत प्रस्तुति : नेगी दा ने आज फिर न्यूजीलैंड में अपने सदाबहार पहाड़ी गीतों से हर किसी की यादे ताजा कर दी।




More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top