Connect with us

Home / सिनेमा जगत / बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल लोक गायक नरेंद्र नेगी के गीत ‘ताछुमा’ को नया कलेवर देंगे

सिनेमा जगत

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल लोक गायक नरेंद्र नेगी के गीत ‘ताछुमा’ को नया कलेवर देंगे

1 min read

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल लोक गायक नरेंद्र नेगी के गीत 'ताछुमा' को नया कलेवर देंगे




जौनसारी मूल के बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल गायिकी के क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान रखते है, इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी आवाज से उत्तराखण्ड का नाम भी रोशन किया है। बता दे की गायकी के क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले जुबिन नौटियाल लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के लोकप्रिय गीत ताछुमा को नया कलेवर देने की तैयारी में हैं।
जुबिन को उत्तराखण्ड की संस्कृति से बेहद लगाव है और उन्हें अपने पहाड़ की संस्कृति को विश्व स्तर पर ले जाना है इसी सपने को पूरा करने के लिए जुबिन नौटियाल  नरेंद्र सिंह नेगी के लोकप्रिय गीत ताछुमा-ताछुमा को नया कलेवर देने के लिए इस प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे है।





जुबिन के इस प्रोजेक्ट की खाश बात ये है की इसमें उत्तराखण्ड के अलावा विभिन्न राज्यों के गीतों की झलक देखने को मिलेगी। जिनमे बंगाली, गुजराती, राजस्थानी, पंजाबी आदि गीत शामिल होंगे। जुबिन के अलावा इसमें नीति मोहन और नेहा कक्कड़ समेत कई नामचीन गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इलेक्ट्रो सूफी म्यूजिक के द्वारा गाने को तैयार किया जाएगा। बता दे की जुलाई के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी जुबिन कहते है कि उत्तराखंड के कलाकारों के साथ काम करने में एक अलग ही अपनापन है, और वो उत्तराखण्ड के कलाकारों को अपने साथ काम करने का मौका देना चाहेंगे।





हाल ही में उनके रिलीज हुए वीडियो एल्बम हमनवां मेरे में दून की रोमिका शर्मा ने अभिनय किया था।
गढ़रत्न नरेंद्र नेगी को मानते है उत्तराखण्ड के “एआर रहमान” उत्तराखण्ड के लोकगीतो की बात करे तो सबसे पहले गढ़रत्न नरेंद्र नेगी का नाम आता है और इसलिए लोग उन्हें प्यार से नेगी दा बुलाते है ,तो उत्तराखण्ड के बॉलीवुड सिंगर जुबिन नेगी दा की मधुर आवाज से कैसे दूर रह सकते है जुबिन उन्हें अपना बिग फैन  मानने के साथ ही उत्तराखण्ड के “एआर रहमान” भी मानते है।   





जुबिन नौटियाल की एल्बम हमनवां मेरे में दून की रोमिका शर्मा ने अभिनय किया था। जुबिन नौटियाल की एल्बम हमनवां मेरे में दून की रोमिका शर्मा ने अभिनय किया था। जो की यूट्यूब पर 35 मिलिओन व्यूज में पहुंच चूका है। 



इस से पहले देश के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश और श्लोका की मंगनी में उत्तराखंड की आवाज ने सभी को मदहोश कर दिया था। मंगनी पार्टी में बॉलीवुड के मशहूर गायक और उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। जुबिन को अंबानी परिवार ने उनकी गायकी के लिए विशेष आमंत्रण दिया था।





उन्होंने बांवरा मन, गजब का है दिल, हम्मा हम्मा, गुलाबी आंखें व काबिल फिल्म के सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति से मेहमानों का दिल जीता।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in सिनेमा जगत

To Top