Connect with us
alt="khushi joshi uttarakhand folk singer"

Home / उत्तराखण्ड / न्यूजीलैंड में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति, लोकप्रिय गायिका खुशी जोशी बिखेरेंगी अपनी आवाज का जादू

उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड लोकसंगीत

न्यूजीलैंड में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति, लोकप्रिय गायिका खुशी जोशी बिखेरेंगी अपनी आवाज का जादू

1 min read

लोकप्रिय गायिका खुशी जोशी (Khushi joshi) बिखेरेंगी अपनी आवाज का जादू

देवभूमि की प्रतिभाएं आज देश विदेश में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाकर राज्य का नाम रोशन कर रही है। बात देवभूमि की बेटियों की करें तो देवभूमि की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। चाहे खेल का मैदान हो, या नृत्य का रंगमंच या फिर कोई और क्षेत्र देवभूमि की बेटियों ने हर जगह अपने पांव जमा रखें है। आज हम आपको देवभूमि की एक ऐसी ही बेटी से रूबरू करा रहे हैं जो आगामी दिनों में विदेशी धरती पर उत्तराखंडी लोकसंगीत की छटा अपनी मधुर आवाज में बिखेरती हुई नजर आएंगी। जी हां हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली खुशी जोशी (Khushi joshi) की। खुशी जोशी आगामी 19 और 21 अप्रैल को प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और लोकगायक किशन महिपाल के साथ उत्तराखंडी गीतों को गुनगुनाते हुए नजर आएंगी। वैसे भी संगीत के क्षेत्र में देवभूमि के क‌ई युवा अपनी मधुर आवाज से पहाड़ की संस्कृति को बचाने के लिए प्रयासरत हैं।




बता दें कि उत्तराखंड एसोसिएशन न्यूजीलैंड की ओर से 19 अप्रैल को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन और 21 अप्रैल को ऑकलैंड शहर में उत्तराखंडी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देवभूमि उत्तराखंड के बहुत से प्रसिद्ध लोकगायक अपनी मधुर आवाज में गीतों को सुनाकर विदेशी धरती पर पहाड़ी संस्कृति का जलवा बिखेरेंगे। जिनमें गढरत्न नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल और अन्य प्रसिद्ध लोकगायकों के साथ ही सुरीली आवाज की मल्लिका खुशी जोशी (Khushi joshi) भी शामिल हैं। मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के पोखरी की रहने वाली खुशी पिछले कई वर्षों से राज्य में स्टेज शो के साथ ही देवी जागरण की सुंदर प्रस्तुति देती रहती है। बताते चलें कि प्रसिद्ध लोकगायक गोविंद दिगारी की पत्नी खुशी इससे पहले भी कई खाड़ी देशों में अपने गीतों की सुंदर प्रस्तुति दे चुकी हैं। विदेशी धरती पर उत्तराखंडी गीत-संगीत की छटा बिखेरने के लिए लोकगायकों का दल दल 17 अप्रैल को न्यूजीलैंड रवाना होगा। जहां न्युजीलैंड के विभिन्न शहरों में 19 एवं 21 तारीख को उत्तराखंडी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top