UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
बधाई: हल्द्वानी के रोहित उपाध्याय ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्तराखंड टॉप
1 min read
Rohit Upadhyay CBSE Topper : हल्द्वानी के रोहित उपाध्याय ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा मे 99.2% अंक किए हासिल..
Rohit Upadhyay CBSE 12th Topper Uttarakhand : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने बीते मंगलवार को हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए जिसमें प्रदेश की कई सारी होनहार बेटियों ने तो बाजी मारी ही है लेकिन इसके साथ ही प्रदेश के कई सारे काबिल बेटों ने भी परीक्षा में सर्वोत्तम अंक हासिल किए हैं। इसी बीच नैनीताल जिले के हल्द्वानी के रोहित उपाध्याय ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 99.2% अंक हासिल कि उत्तराखंड मे टॉप किया हैं।
यह भी पढ़े :हल्द्वानी की अनुष्का ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 96.2 प्रतिशत अंक पिता हैं ड्राइवर
बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी के लालडांठ के रहने वाले व बीयरशीबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रोहित उपाध्याय ने इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 99. 2% अंक हासिल किए हैं। दरअसल रोहित के पिता महेश उपाध्याय अमिया जमरानी में शिक्षक के पद पर तैनात है। रोहित ने हिस्ट्री योग और पॉलिटिकल में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं जबकि उन्हें ज्योग्राफी में 99 अंक प्राप्त हुए हैं। रोहित की सभी विषयों में अच्छी खासी रुचि रही है। रोहित रट्टा मारने में यकीन करने की बजाय फॉक्स कॉन्सेप्ट लर्निंग पर अधिक विश्वास करते हैं जिसके लिए उनकी पढ़ाई के कोई भी फिक्स घंटे नहीं थे और सेल्फ स्टडी के जरिए उन्होंने यह विशेष उपलब्धि हासिल की है। रोहित आगे चलकर सिविल सर्विसेज के माध्यम से देश सेवा करना चाहते हैं। रोहित ने अपनी इस विशेष उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता समेत अपने गुरुजनों को दिया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
