Connect with us

उत्तर प्रदेश

दुखद खबर: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का एम्स में हुआ निधन….

(Uttar Pradesh)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आंनद सिंह बिष्ट का निधन

इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद खबर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से आ रही है जहां आज सुबह उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh)के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आंनद सिंह बिष्ट का निधन हो गया। बताया गया है कि उन्होंने आज सुबह 10.45 पर सीएम योगी के पिता ने अंतिम सांस ली। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक स्व• आनंद सिंह बिष्ट की हालत इतनी नाज़ुक बताई गई थी कि उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। चिकित्सकों के मुताबिक उन्हें किडनी और लिवर की समस्या थी। बता दें कि आनंद सिंह बिष्ट को तबीयत खराब होने पर उन्हें पहले राज्य के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होता देख बीते मार्च में एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां एक महीने से भी अधिक समय से उनका उपचार गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम कर रही थी।


पार्थिव शरीर को लाया जाएगा उनके पैतृक गांव

पार्थिव शरीर को लाया जाएगा पैतृक गांव:- बताया गया है कि स्व• आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता वर्तमान में भी पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित पैतृक गांव पंचूर में रहते थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बचपन में ही अपने परिवार को छोड़कर संन्यास ले लिया था। बताते चलें कि स्व• आनंद सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे और अपने गांव में रह रहे थे।


More in उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!