Connect with us
Bus accident with diesel tanker in Makkah Madinah road 42 Haj pilgrims died in Saudi Arabia breaking news national uttarakhand live today
फोटो सोशल मीडिया Madinah bus accident today

Home / Highlights / Bus Accident Madinah भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस डीजल टैंकर से टकराईं, 42 हज यात्री जिंदा जले स‌ऊदी

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Bus Accident Madinah भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस डीजल टैंकर से टकराईं, 42 हज यात्री जिंदा जले स‌ऊदी

1 min read

Bus accident with diesel tanker in Makkah Madinah road 42 Haj pilgrims died in Saudi Arabia breaking news national uttarakhand live today सऊदी अरब में बड़ा हादसा: मक्का–मदीना हाईवे पर बस और डीज़ल टैंकर की टक्कर, 42 भारतीय उमरा यात्रियों की मौत

Bus accident with diesel tanker in Makkah Madinah road 42 Haj pilgrims died in Saudi Arabia breaking news national uttarakhand live today: समूचे देश के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद खबर स‌ऊदी अरब से सामने आ रही है जहां मक्का–मदीना हाईवे पर तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत हो गई है। इस भयावह सड़क हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है।

बताया गया है कि यह भयावह सड़क दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे मुफरिहत/मुहरास क्षेत्र में हुई, जहां उमरा से लौट रहे हैदराबाद और तेलंगाना के यात्रियों से भरी एक बस डीज़ल टैंकर से भीषण रूप से टकरा गई। जिससे बस में भीषण आग लग गई और बस में सवार 42 तीर्थ यात्री जिंदा जल गए जबकि 8 अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
यह भी पढ़ें- Haldwani news: हल्द्वानी मंदिर के पास गोवंश‌ के अवशेष मिलने से बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

नींद में यात्रियों पर टूटा कहर, बस में लगी भीषण आग

मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय अधिकांश यात्री नींद में थे। बस मक्का से मदीना की ओर बढ़ रही थी, तभी बाईं ओर से आए डीज़ल टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस कुछ ही क्षणों में आग की चपेट में आ गई। 42 यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है एवं मृतकों की संख्या में इजाफा होने की भी संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बस में 20 महिलाएं और 11 बच्चे भी सवार थे। क्षति इतनी अधिक है कि मृतकों की पहचान करने में राहत एवं बचाव दल एवं स्थानीय पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Lamgara Almora News: अल्मोड़ा लमगड़ा में महिला की खत्म कर दी जिंदगी गले से गलोबंद भी गायब

हाईवे पहले भी बन चुका है हादसों का केंद्र

आपको बता दें कि मक्का–मदीना हाईवे हज और उमरा यात्रियों का सबसे व्यस्त रूट है। भारी वाहनों की आवाजाही और लगातार दबाव के कारण यह मार्ग पहले भी बड़े हादसों का गवाह रहा है। वर्ष 2023 में इसी हाईवे पर हुए एक दुर्घटना में 20 लोगों की जान गई थी। यह हादसा भी उसी रूट की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Chamoli marriage accident: चमोली गैरसैंण में बरात की गाड़ी खाई में गिरी

तेलंगाना सरकार और भारतीय दूतावास सक्रिय

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना सरकार हरकत में आ गई। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विदेश मंत्रालय से तत्काल संपर्क साधने और सऊदी अधिकारियों से जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे में कितने लोग तेलंगाना से थे। भारतीय दूतावास ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए उमरा यात्रियों के लिए 24×7 कंट्रोल रूम तैयार किया है।
हेल्पलाइन नंबर: 8002440003
यात्री या परिजन इस नंबर पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं। दूतावास ने बताया है कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं और सभी अपडेट लगातार साझा किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh scooty accident: पिथौरागढ़ डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर SBI निदेशक की गई जिंदगी

हैदराबाद में शोक, सांसद ओवैसी ने जताई चिंता

हैदराबाद में यह खबर जैसे ही पहुंची, कई परिवारों में कोहराम मच गया। कई मृतक और घायल हैदराबाद तथा आसपास के जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय मस्जिदों में मृतकों के लिए दुआएं की जा रही हैं। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि उन्होंने दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया है, जिनके माध्यम से यात्री सऊदी अरब गए थे। उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन अबु मैथ्यू जॉर्ज से भी बातचीत की है और जानकारी अपडेट करने का अनुरोध किया है।
यह भी पढ़ें- Haridwar roadways accident: हरिद्वार चलती रोडवेज बस से गिरा यात्री चली ग‌ई जिंदगी

शवों की पहचान और वापसी में लग सकता है समय

हादसे के बाद बस पूरी तरह जल चुकी थी, ऐसे में मृतकों की पहचान करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। सऊदी प्रशासन और भारतीय अधिकारी मिलकर DNA नमूनों समेत कई तकनीकी तरीकों का उपयोग कर रहे हैं। पहचान पूरी होने के बाद ही शवों को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।
यह भी पढ़ें- Rishikesh news: ऋषिकेश में बंजी जंपिंग हादसा, रस्सी टूटने से नीचे गिरा एक और पर्यटक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top