Connect with us
Naugam police station blast Srinagar Jammu Kashmir Breaking News latest update Uttarakhand live today
फोटो सोशल मीडिया Srinagar blast news today

Highlights

दिल्ली के बाद श्रीनगर पुलिस थाने में बड़ा विस्फोट, 9 की गई जिंदगी Srinagar police station blast

Naugam police station blast Srinagar Jammu Kashmir Breaking News latest update Uttarakhand live today: श्रीनगर के नौगाम थाने में भीषण धमाका: 9 की मौत, 27 घायल—रातभर दहशत में डूबा शहर

Naugam police station blast Srinagar Jammu Kashmir Breaking News latest update Uttarakhand live today: समूचे देश के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सामने आ रही है जहां नौगाम इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस स्टेशन में हुए धमाके से हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि रात 11:20 बजे के करीब नौगाम पुलिस स्टेशन के भीतर अचानक जबरदस्त विस्फोट हुआ और कुछ ही सेकंड में थाने का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।

बताया जा रहा है कि इस धमाके कि गूंज कई किलोमीटर दूर तक महसूस की गई और आसपास के घरों की खिड़कियाँ तक कांप गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में अधिकांश पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं, जिन्हें उजाला सिग्नस, SMHS और 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है
यह भी पढ़ें- Dehradun siren news today: देहरादून में बजेंगे इमरजेंसी साइरन, कल होगी भूकंप की मॉक ड्रील

थाने की इमारत का हिस्सा ढहा, कई वाहन जलकर खाक – पूरा क्षेत्र खंडहर में बदला

बताया जा रहा है कि पुलिस स्टेशन में हुए इस विस्फोट की तीव्रता इतनी भयंकर थी कि पुलिस स्टेशन का बड़ा हिस्सा ढह गया। पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियाँ आग की लपटों में जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। चश्मदीद बताते हैं कि धमाके के बाद उठी आग और धुएं की ऊँची लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही थीं। विस्फोट के झटके से आसपास के घरों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट गए। जांच में यह भी सामने आया कि करीब 300 फीट दूर तक मानव अवशेष बिखरे मिले। सीसीटीवी फुटेज में आग का विशाल गुबार आसमान में उठता हुआ साफ दिख रहा है।
यह भी पढ़ें- Dehradun car fire news: देहरादून में पेट्रोल पंप के पास आग का गोला बनी कार, मचा हड़कंप

फॉरेंसिक टीम अमोनियम नाइट्रेट का सैंपल ले रही थी, तभी हुआ धमाका

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब फॉरेंसिक टीम थाने में रखे अमोनियम नाइट्रेट का नमूना ले रही थी। यह वही विस्फोटक सामग्री है जिसे हाल ही में फरीदाबाद से जब्त किया गया था और एक सफेदपोश आतंकी नेटवर्क से जुड़ा माना जा रहा है। बताया गया है कि फरीदाबाद से जब्त 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट नौगाम थाने के मालखाने में रखा गया था। जब इसका नमूना जांच के लिए लिया जा रहा था तभी अचानक जोरदार विस्फोट हुआ‌। उस वक्त डीएसपी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी भी वहीं मौजूद थे‌। हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फिलहाल आतंकी हमले की आशंका से इनकार किया है, लेकिन कई बिंदुओं पर अभी भी संदेह बरकरार है।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ का ITBP जवान विनीत रजवार लद्दाख में शहीद VINEET Rajwar Pithoragarh Martyr

दिल्ली कार धमाके से भी जुड़ रहा कनेक्शन, जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल पर एजेंसियों की नजर

आपको बता दें कि इस यह घटना उस समय हुई है जब देश अभी भी दिल्ली के लालकिला क्षेत्र में 10 नवंबर को हुए कार धमाके के सदमे से उभर नहीं पाया है। उस हमले में 13 लोगों की मौत हुई थी। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि दोनों घटनाओं में कुछ समानताएँ हैं। जांच एजेंसियाँ अब जिन बिंदुओं पर फोकस कर रही हैं, जिनमें फरीदाबाद से जब्त 2900 किलो विस्फोटक सामग्री, गिरफ्तार डॉ. मुज़म्मिल गनई और उसके संपर्कों की भूमिका, अल-फलाह यूनिवर्सिटी से पकड़े गए दो डॉक्टर, सफेदपोश आतंकियों का मॉड्यूल, जिसकी पहली FIR नौगाम थाने में ही दर्ज हुई थी, प्रमुख हैं। एजेंसियों का मानना है कि यह धमाका जारी जांच के खिलाफ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में बन रहे हैं फर्जी स्थाई निवास, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा खुलासा Deepak Rawat

जांच दो मुख्य एंगल पर—लापरवाही या आतंकी हमले की साजिश

सूत्रों के अनुसार जांच टीम दो संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है
1. लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा
संभव है कि भारी मात्रा में रखे गए अमोनियम नाइट्रेट को संभालने में कोई तकनीकी गलती हुई हो, जिससे विस्फोट हुआ।
2. IED blast की आशंका
थाने की पार्किंग में जब्त कार में IED लगाने की संभावना भी जांच के दायरे में है। यह भी माना जा रहा है कि IED डेटोनेट होने के बाद पूरा अमोनियम नाइट्रेट फट गया हो। इस बीच जैश-ए-मोहम्मद के शैडो ग्रुप PAFF ने जिम्मेदारी का दावा किया है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली लालकिले मेट्रो के पास कार में भीषण धमाका, 15 की गई जिंदगी हाई अलर्ट Delhi red fort blast

14 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज, रातभर चला रेस्क्यू

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके की आवाज SMHS अस्पताल तक सुनाई दी, जो लगभग 14 किलोमीटर दूर है। थाने के आसपास का पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया। लगातार छोटे विस्फोट होने के कारण राहत दल लगभग एक घंटे तक अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। शहर भर में दहशत का माहौल रहा और लोग देर रात तक घरों से बाहर निकलने से डरते रहे। श्रीनगर में हाई अलर्ट जारी है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस घटना को दुर्घटना बता रही है, लेकिन घटनास्थल की स्थिति, ज़ब्त विस्फोटक की मात्रा और हाल की दिल्ली घटना के साथ कई समानताएँ गंभीर सवाल खड़ी कर रही हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच अत्यधिक प्राथमिकता पर होगी और किसी भी एंगल को अनदेखा नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Delhi blast uttarakhand news: कार धमाके में उत्तराखण्ड का युवक घायल, गया था शादी शापिंग करने

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in Highlights

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!