Connect with us
Hawk Force inspector Ashish Sharma of Narsinghpur Madhya Pradesh martyr in Naxal encounter MP uttarakhand breaking news live today
फोटो सोशल मीडिया Ashish Sharma Martyr inspector

Home / Highlights / Ashish Sharma Naxal encounter: नक्सल मुठभेड़ में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद, जनवरी में थी शादी

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Ashish Sharma Naxal encounter: नक्सल मुठभेड़ में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद, जनवरी में थी शादी

1 min read

Ashish Sharma Martyr inspector : मध्य प्रदेश के जवान आशीष शर्मा हुए शहीद, जनवरी में होनी थी शादी, सीने पेट और पैर मे लगी गोली… 

Hawk Force inspector Ashish Sharma of Narsinghpur Madhya Pradesh martyr in Naxal encounter MP uttarakhand breaking news live today : छत्तीसगढ़ से समूचे प्रदेश वासियों के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में मध्य प्रदेश के हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहादत को प्राप्त हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं पूरे देश मे शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :पिथौरागढ़ का ITBP जवान विनीत रजवार लद्दाख में शहीद VINEET Rajwar Pithoragarh Martyr

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर बालाघाट के बोहानी गांव के निवासी आशीष शर्मा मध्य प्रदेश हॉक फोर्स में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। दरअसल आज बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम तलाशी और नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। जिसमे आशीष भी इस अभियान मे शामिल थे। महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एमएमसी क्षेत्र में मओवादी उपस्थिति के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। जैसे ही छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सीमा से सटे बोरातालाब के कंघुर्रा के जंगल मे सुरक्षा बलों की टीम पहुंची तो घात लगाए बैठे नक्सलियों ने गोलाबारी शुरू की। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्यवाही की और दोनों तरफ से रुक रुक कर गोलाबारी चलने लगी।

मुठभेड़ के दौरान आशीष शर्मा शहीद (Ashish Sharma Martyr madhyapardesh) 

मुठभेड़ के दौरान आशीष शर्मा के पेट छाती और पैर पर गोलियां लगी जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए। आशीष शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए उनके अन्य साथी उन्हें डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य ने मुठभेड़ स्थल की पुष्टि करते हुए बताया कि आसपास के जंगलों में संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान अब भी जारी है।

वीरता पदक से सम्मानित आशीष शर्मा ने देश के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान, जनवरी मे होनी थी शादी ( Ashish Sharma gallantry medal mdhyapardesh news)

बताते चले आशीष शर्मा वर्ष 2016 बैच के प्लाटून कमांडर थे जो मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की संयुक्त नक्सल उन्मूलन टीम का नेतृत्व कर रहे थे। आशीष शर्मा के पिता देवेंद्र शर्मा किसान है, जबकि उनके छोटे भाई भोपाल में पढ़ाई कर रहे हैं। आशीष की हाल ही में शादी तय हुई थी और जनवरी माह मे वह विवाह के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन उससे पहले ही वो शहादत को प्राप्त हो गए। आशीष शर्मा को उनकी बहादुरी प्रदर्शित करने के लिए दो बार भारत सरकार द्वारा वीरता पदक से भी सम्मानित किया जा चुका था। इतना ही नही बल्कि उन्हे दो बार आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी मिला था। आशीष ने वर्ष 2018 में हॉक फोर्स ज्वाइन की थी। आशीष के शहादत की खबर के परिजनों को दे दी गई है, वहीं अब आशीष का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास भेजा जाएगा जहां पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हे अंतिम विदाई की जाएगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top