UKSSSC govt job 2026 driver bharti: उत्तराखण्ड वाहन चालक के 72 पदों पर निकली भर्ती
Uksssc
1 min read
UKSSSC govt job 2026 : युवाओं के लिए सरकारी वाहन चालक बनने का मौका, 72 पदों पर शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
UKSSSC govt job 2026 driver bharti: Recruitment for 72 posts of Uttarakhand driver last date vacancy breaking news today: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है , कि UKSSSC ने वाहन चालक के 72 रिक्त पदों को लेकर विज्ञप्ति जारी की है, जिसके लिए 17 अप्रैल से आवेदन शुरू किए जाएंगे।
यह भी पढ़े :बधाई: चम्पावत के संदीप बने विदेश मंत्रालय में अफसर, हासिल की 57वीं रैंक पिता टैक्सी ड्राइवर
बता दें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के कुल 72 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार sssc. Uk. Gov. In पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन 11 से 13 मई व लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 21 जून 2026 रखी गई है।
यह भी पढ़े :Kedarnath glacier burst today: केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटा, टीम रवाना
आवेदन के लिए दस्तावेज : शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति भी अपलोड करनी होगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाण-पत्र भी पेश करना अनिवार्य होगा।
विभागवार पदों की भर्ती : राज्य कर विभाग में वाहन चालक के 16 पद भरे जाएंगे। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग और समाज कल्याण विभाग में 9-9 पद, ग्राम्य विकास विभाग में 7 पद, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में 6 पद और पौड़ी जिलाधिकारी कार्यालय में भी 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। एनसीसी निदेशालय में 5 पद, विभागीय लेखा निदेशालय में 3 पद, चमोली जिलाधिकारी कार्यालय में 3 पद, अल्मोड़ा जिलाधिकारी कार्यालय में 2 पद, चंपावत जिलाधिकारी कार्यालय और पिथौरागढ़ में 1-1 पद निर्धारित किए गए हैं।उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में भी एक पद, परिवहन विभाग में प्रवर्तन चालक के 2 पद।
