UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
बधाई: चम्पावत के संदीप बने विदेश मंत्रालय में अफसर, हासिल की 57वीं रैंक पिता टैक्सी ड्राइवर
1 min read
ASO result 2026 : टैक्सी ड्राइवर का बेटा विदेश मंत्रालय में बना अफसर, ऑल इंडिया में मिली 57 वीं रैंक..
ASO result 2026: taxy driver son Sandeep Kumar Champawat officer in Ministry External Affairs, got 57th rank uttarakhand breaking news govt job result 2026 : उत्तराखंड के होनहार युवा शिक्षा के क्षेत्र में विषम परिस्थितियों के बावजूद भी अपने सपनो को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं, जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको चंपावत जिले के संदीप कुमार से रूबरू करवाने वाले हैं, जिन्होंने अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर एएसओ की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है।
यह भी पढ़े :Kedarnath glacier burst today: केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटा, टीम रवाना
बता दें चंपावत जिले के कोयाटी सिमाड गांव के निवासी संदीप कुमार ने अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर ( एएसओ) की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। दरअसल संदीप ने ऑल इंडिया में 2016 वीं रैंक और ऑल इंडिया कैटेगरी में 57 वीं रैंक हासिल की है, जिसकी बदौलत उनका चयन विदेश मंत्रालय में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर हुआ है।
संदीप ने पहले ही प्रयास में एएसओ परीक्षा मे मारी बाजी (Sandeep Kumar Champawat)
संदीप कुमार की शिक्षा की अगर बात करें तो उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा विद्यालय सैंडला सिमाड से पूरी की, जिसके बाद उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में हुआ। संदीप ने नवोदय विद्यालय से पीसीएम से इंटर करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में एएसओ परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिजनों का मान बढ़ाया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand result 2026: संस्कृत शिक्षा परिषद 12वीं का परिणाम घोषित सक्षम प्रसाद बने उत्तराखण्ड टापर
टैक्सी चालक के बेटे हैं संदीप कुमार (ASO result Sandeep Kumar Champawat )
बताते चले संदीप के पिता पुष्कर राम टैक्सी चालक है ,जबकि संदीप की माता सरिता देवी गृहणी है। संदीप एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं ,जिन्होंने विदेश मंत्रालय में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर बनकर यह साबित कर दिया कि जिसमें कुछ कर गुजर जाने का जज्बा हो उसके लिए विषम परिस्थितियाँ भी मायने नही रखती है।
