Uttarakhand ANM bharti 2026: 335 पदों पर निकली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती
UKMSSB ANM
1 min read
Uttarakhand ANM bharti 2026 : UKMSSB Recruitment 2026 uttarakhand ANM bharti 2026| उत्तराखंड में 335 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती शुरू
Uttarakhand ANM bharti 2026: UKMSSB Recruitment of female health workers for 335 posts vacancy breaking news today : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है दरअसल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह राहत भरी खबर है।
यह भी पढ़े :Dharchula Pithoragarh accident today: धारचूला खाई में गिरी कार चालक की गई जिंदगी
ANM BHARTI 2026 Online Application Date | 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, 4 मई अंतिम तिथि
बोर्ड द्वारा जारी संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 4 मई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
ANM Revised Vacancy 2026 Update | पहले 180 पद, अब बढ़ाकर किए गए 335 पद
आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 14 नवंबर 2025 को 180 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई थी। अब संशोधन के बाद अतिरिक्त पद जोड़कर कुल संख्या 335 कर दी गई है। इस फैसले से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगा और स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी भी दूर हो सकेगी।
Uttarakhand ANM bharti 2026 No Reapply Rule | पुराने अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले जारी विज्ञापन के तहत आवेदन किया था, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, यदि कोई अभ्यर्थी अपने आवेदन में संशोधन करना चाहता है, तो उसके लिए निर्धारित समयावधि अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़े :Nainital news today: नैनीताल तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की गई जिंदगी बुला रही थी बेटे को
Uttarakhand Health Department Jobs 2026 | ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा मजबूती
इन पदों पर नियुक्त होने वाले महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में इनकी भागीदारी बेहद अहम मानी जाती है।
ANM bharti 2026 Selection Process & Salary uttarakhand govt job 2026| वेतनमान और चयन प्रक्रिया भी तय
जारी विज्ञप्ति के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर पूरी की जाएगी।
