UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Nainital news today: नैनीताल तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की गई जिंदगी बुला रही थी बेटे को
1 min read
Nainital news today : बालकनी से गिरकर महिला की गई जिंदगी, परिजनों को लगा सदमा, इलाके मे हड़कम्प
Nainital news today: munni devi died due to fell into third floor railing halduchuar lalkuan uttarakhand live update today : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक महिला की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े :Tehri lake Sea plane: टिहरी झील में पहली बार उतरा सी प्लेन, सफल रहा लैंडिंग टेकआफ ट्रायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के गौना निवासी जीवन कुमार पिछले 3 सालों से नैनीताल जिले के निवासी है। जीवन कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हल्द्वानी लालकुआं के हल्दूचौड क्षेत्र बमेटा बंगर खीमा हनुमान मंदिर रोड के तारा कांपलेक्स की तीसरी मंजिल पर रह रहे है। दरअसल बीते सोमवार की शाम मुन्नी देवी का बेटा नीचे की मंजिल पर सीढियो में खेल रहा था। तभी इस दौरान मुन्नी ने बालकनी की रेलिंग से झुककर अपने बच्चे को घर बुलाने के लिए आवाज लगाई।
सीढ़ियों पर खेल रहे बच्चे को दे रही थी आवाज तभी हो गया हादसा ( nainital news today)
आवाज लगाने के दौरान महिला असंतुलित होकर सीधा सड़क पर जा गिरी ,जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई व सिर से रक्त बहने लगा। घटना को घटित होता देख पड़ोसियों द्वारा महिला को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL news today: उपनल पदों पर नहीं होगी सरकारी भर्ती लेनी होगी मंजूरी
महिला का पति था ड्यूटी पर तभी आई घर से बुरी खबर (Nainital news today live)
बताते चले घटना के दौरान महिला का पति ड्यूटी पर था, जिसे हादसे की जानकारी मौके पर दे दी गई थी। महिला की मौत के बाद से उसके बच्चों समेत अन्य परिजनों को गहरा सदमा लगा है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
