Connect with us
Pithoragarh LSM CAMPUS NEWS TODAY
Image (देवभूमि दर्शन )

Home / UTTARAKHAND NEWS / पिथौरागढ़: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, LSM परिसर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, LSM परिसर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

1 min read

Pithoragarh LSM Campus: बीते 31/03/2025 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन दिवस ग्राम पपदेव में मनाया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुति(नशा मुक्ति) प्रस्तुत की गई। इस समापन सत्र की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना पिथौरागढ़ की जिला समन्वयक प्रो. सरोज वर्मा रही। उनके द्वारा इस सात दिवसीय शिविर में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और ग्राम वासियों के प्रति उनके निस्वार्थ सेवाभाव के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही प्रो. सरोज वर्मा द्वारा छात्र- छात्राओं को आगामी भविष्य की संभावनाओं और चुनौतियों से परिचित कराते हुए उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
Pithoragarh LSM CAMPUS NEWS TODAY

इस सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना मासीवाल, डॉ. आशा गोस्वामी, ग्राम प्रधान पपदेव, ग्रामीण वासी और अनुसेवक नवीन सेठी, मनोज जोशी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top