Connect with us
Swar Samarpan – Suron Ki Kokila Audition Concludes Successfully in Khatima singing audition

Home / UTTARAKHAND NEWS / Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल

1 min read

|Khatime Singing Audition|
खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल

|Khatime Singing Audition|
खटीमा में जासेस क्लब की ओर से आयोजित “स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला” संगीत प्रतियोगिता के पहले चरण का ऑडिशन रविवार को कंजाबाग स्थित ए.आई.एच.एम. (होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट) में उत्साह और उमंग के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर माहौल को संगीतमय बना दिया।

यह भी पढ़िए: चमोली की डॉ. आस्था बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया उत्तराखंड का मान

हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा (Khatima Music Competition)

ऑडिशन में छोटे बच्चों से लेकर युवा, मध्यम आयु वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर अपनी सुरीली आवाज और संगीत के प्रति समर्पण से निर्णायकों के साथ-साथ मौजूद दर्शकों का भी दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा।
Swar Samarpan – Suron Ki Kokila Audition Concludes Successfully in Khatima singing audition

30 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित (Selection Round)

ऑडिशन के बाद निर्णायक मंडल ने सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिभागियों का चयन प्रतियोगिता के अगले चरण के लिए किया। चयनित प्रतिभागी अब आगामी दौर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

निर्णायकों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह (Judges)

कार्यक्रम के निर्णायक असलम कोहरा और श्रीमती रंजीत साहमे ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर संगीत साधना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चयनित प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए शुभकामनाएं भी दीं और बाकी प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया।
Swar Samarpan – Suron Ki Kokila Audition Concludes Successfully in Khatima singing audition

आयोजकों ने जताया आभार (Jases Club Khateema)

कार्यक्रम के समापन पर जासेस क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत लोहानी, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता और सचिव रितु जोशी ने निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। क्लब आगे भी स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
Swar Samarpan – Suron Ki Kokila Audition Concludes Successfully in Khatima singing audition

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top