Connect with us
Uttarakhand board result news

UTTARAKHAND BOARD TOPPER

उत्तराखंड: पलायन कर मैदानी क्षेत्र के बच्चे रह गए पिज़्ज़ा बर्गर में, पहाड़ के बच्चे निकले टॉपर

Uttarakhand board result news: पर्वतीय  जिलों के होनहार बच्चों ने मारी बाजी, मैदानी जिलों के बच्चे पिछड़े

Uttarakhand board result news: उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है जिसमें एक बार फिर से पहाड़ के होनहार बच्चों ने परीक्षा में अपना बेहतर प्रदर्शन कर अव्वल स्थान प्राप्त किया है और वही दूसरी ओर मैदानी जिलों के बच्चे इस स्थान को पाने मे एक बार फिर से असफल होते हुए नजर आ रहे है। आपको बता दें  बागेश्वर जिले के मेधावी छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में अपना बेहतर प्रदर्शन कर पूरे राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है और एक बार फिर से यह साबित कर दिया है की भले ही पहाड़ी जनपदों मे सुविधाएँ, संसाधनों की कमी हो लेकिन पहाड़ी बच्चों का दबदबा हमेशा हर स्थान पर रहता है। वही दूसरी तरफ मैदानी जिलों देहरादून और हरिद्वार के बच्चे सुविधा -संपन्न और संसाधनों के होते हुए भी एक बार फिर से बोर्ड परीक्षा में पहाड़ी बच्चों से कहीं ना कहीं पीछे रह गए है और यह कोई पहली बार नही हुआ है। इससे पहले भी पहाड़ के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में मैदानी बच्चों को पिछाड़ कर अपना अव्वल स्थान पर बहुत बार बरकरार रखा है। ऐसे में यदि यह कहा जाए की ” पलायन कर मैदानी क्षेत्र के बच्चे रह गए पिज़्ज़ा बर्गर में, पहाड़ के बच्चे निकले टॉपर तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि शिक्षा व्यवस्था के नाम पर पहाड़ों से बेतहाशा पलायन हुआ है । यह उन लोगों के लिए भी एक सीख है जो अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए लगातार मैदानी क्षेत्रों की ओर पलायन करते है और अपने पहाड़ को छोड़ जाते है। इतना ही नहीं इसमें से कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिन्होंने पहाड़ में खेती-बाड़ी का काम कर कड़ी मेहनत से मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है।

यह भी पढ़िए:पौड़ी गढ़वाल: वृद्धावस्था पेंशन से चल रहा घर 5 किमी पैदल चल बोर्ड परीक्षा में पाए 90% अंक

जानिए कौन सा जनपद रहा शीर्ष और अंतिम स्थान पर

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम रैंकिंग

जिला      रिजल्ट      छात्र       छात्रा

बागेश्वर    95.42  95.23    95.58

चंपावत    93.28   91.65    94.96

अल्मोड़ा   93.16    91.67   94.51

पिथौरागढ  93.12   92.08   94.14

यूएस नगर  91.41   88.11   94.39

उत्तरकाशी  90.81    88.19   93.37

रुद्रप्रयाग    90.09     85.97  94.57

चमोली      89.90     84.97   94.90

हरिद्वार       87.71    84.15   91.33

टिहरी        87.65     84.03  91.35

नैनीताल      86.61   82.55   90.17

देहरादून        85.76   79.79   91.30

पौड़ी            85.42   81.34   89.45

इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम रैंकिंग

जिले       रिजल्ट       छात्र       छात्रा

बागेश्वर    93.00    92.19   93.77

अल्मोड़ा    91.78    89.70   93.46

रुद्रप्रयाग     90.58    88.61   92.42

चंपावत       90.27    89.70   90.79

पिथौरागढ़     90.09  86.86   93.04

चमोली         86.91   83.57   89.85

टिहरी            83.76   82.86   93.04

नैनीताल         83.45   80.00    86.03

पौड़ी               82.44  79.85   84.91

यूएसनगर.       80.57    77.14   83.64

देहरादून           79.96   75.27    83.55

उत्तरकाशी        79.02   76.21     81.46

हरिद्वार             76.13   70.54      82.58

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in UTTARAKHAND BOARD TOPPER

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!