UTTARAKHAND BOARD TOPPER देहरादून
Uk board result: 12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा ने मारी बाजी डॉक्टर बनने का देखा है सपना
1 min read
Anushka rana uttarakhand board topper: इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का राणा ने उत्तराखंड बोर्ड में किया टॉप, डॉक्टर बनना चाहती है अनुष्का…
Uttarakhand board 12th topper 2025 : उत्तराखंड इंटरमीडिएट और हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं जिसमें कई सारे छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित किए है जिसके बदौलत उन्होंने राज्य में कोई ना कोई उचित स्थान हासिल किया है। इसी बीच इंटरमीडिएट परीक्षा में राजधानी देहरादून की अनुष्का राणा ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है जिनकी इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बरकरार है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के बंजरवाला की निवासी व जीआईसी बडासी की छात्रा अनुष्का राणा ने उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया है जिन्होंने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दरअसल अनुष्का प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई किया करती थी जिसकी बदौलत आज उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। अनुष्का के पिता रामेंद्र राणा बड़ासी इंटर कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरर के पद पर कार्यरत है जबकि अनुष्का की माता सोशियोलॉजी से पोस्ट ग्रेजुएट है जो गृहणी है। वहीं अनुष्का का भाई आईआईटी रुड़की में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। अनुष्का आगे चलकर मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाकर समाज सेवा करना चाहती है। अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता समेत अपने भाई को दिया है। अनुष्का का कहना है कि निरंतर मेहनत करें ना की नंबरों के पीछे भागे।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
