UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand census jangadna 2026: जनगणना की अधिसूचना जारी उत्तराखण्ड बार्डर सील
1 min read
uttarakhand census jangadna 2026: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाएं सील
uttarakhand census jangadna 2026: notification issued of janganana jangarna all border of village district sealed breaking news today: केंद्र सरकार की ओर से जनगणना की अधिसूचना जारी होते ही उत्तराखंड की प्रशासनिक और भौगोलिक सीमाओं को सील कर दिया गया है। जिसके तहत जनगणना पूरी होने तक राज्य में किसी भी जिले तहसील निकाय पंचायत अथवा वार्ड की सीमाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। बताते चले जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता और एकरूपता बनाए रखने की शुरुआत मकान गणना से होगी।
यह भी पढ़े :बधाई: नैनीताल के बालम का भारतीय जनगणना विभाग में चयन, देश में हासिल की दूसरी रैंक
बता दें उत्तराखंड में जनगणना तीन चरणों में संपन्न होगी जिसमे प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगा। इसमें मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य किया जाएगा। जबकि द्वितीय चरण 11 से 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित है जिसमें चिन्हित क्षेत्र में जनसंख्या संबंधी विवरण एकत्र किया जाएगा। तृतीय चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित होगा, जिसमें शेष क्षेत्रों में देशव्यापी जनगणना के साथ आंकड़े संकलित किए जाएंगे।
सीमाओ को स्थिर रखना आवश्यक
जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए 16 फरवरी से चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आरंभ होगा। वही 23 अधिकारियों को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में तैयार किया जाएगा जो आगे 555 कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे। यह कार्मिक लगभग 4000 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे जबकि फील्ड स्तर पर करीब 30,000 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रत्येक बैक में लगभग 40 कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार सीमाओं को स्थिर रखना आवश्यक है क्योंकि जनगणना के दौरान यदि कोई जिलों या वार्डों की सीमाएं बदलता है तो आंकड़ों में भ्रम और त्रुटि की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जनगणना पूर्ण होने तक कोई नई नगर पालिका नगर पंचायत या ग्राम क्षेत्र का पुनर्गठन नहीं किया जाएगा।
