UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी
Haldwani car scooty accident: हल्द्वानी बेकाबू कार की टक्कर से 4 दोस्तों की चली गई जिंदगी
1 min read
Haldwani accident news today Haldwani road Accident today haldwani car Accident today haldwani scooty accident today haldwani breaking news today: हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू स्कार्पियो ने चार दोस्तों को रौंदा, चारों की मौत से पसरा मातम
Haldwani car scooty accident: 4 friends died in tinpani gaulapar road Scorpio accident today नैनीताल जिले के हल्द्वानी में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी के पास खड़े चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। चारों युवक आपस में दोस्त थे और एक साथ सड़क किनारे खड़े थे।
तीनपानी फ्लाईओवर पर मचा मौत का तांडव (haldwani Road Accident news)
जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे के बाद तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर एक स्कूटी के पास चार युवक खड़े थे। इसी दौरान लालकुआं की ओर से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
चार दोस्तों की नहीं बच सकी जान (haldwani Four Friends Killed)
हादसे के बाद पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने 17 वर्षीय राहुल राजपूत, 25 वर्षीय शिवम और 20 वर्षीय अंशु आर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय आदित्य टम्टा को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन रात करीब एक बजे उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान इस प्रकार हुई—
– राहुल राजपूत (17), निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल
– शिवम (25), निवासी गोरापड़ाव
– अंशु आर्य (20), निवासी बेरीपड़ाव
– आदित्य टम्टा (18), निवासी गोरापड़ाव
हादसे के बाद अस्पताल में गूंजती रही चीखें (haldwani accident news today Family Grief)
चारों युवकों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राहुल राजपूत की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां, दोनों बहनें और भाई अस्पताल पहुंचे। बहन कभी डॉक्टरों से भाई को बचाने की गुहार लगाती रही तो कभी पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर कहती रही कि उसके भाई को बचा लिया जाए। जब पोस्टमार्टम के लिए राहुल का शव मोर्चरी ले जाया जा रहा था तो परिजन शव से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़े। काफी देर तक समझाने के बाद ही पुलिस शव को मोर्चरी तक ले जा सकी। राहुल दो भाइयों और दो बहनों में से एक था और लालकुआं स्थित एक वायर कंपनी में काम करता था।
‘एक घंटे में लौटूंगा’ कहकर निकला था शिवम (haldwani breaking news today Emotional Story)
25 वर्षीय शिवम शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर से निकला था। घर से निकलते समय उसकी मां ने उसे खाना खाने के लिए कहा था। शिवम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि दोस्त बुला रहे हैं, वह एक घंटे में लौटकर खाना खा लेगा। लेकिन कुछ ही देर बाद घर लौटने की जगह उसकी मौत की खबर पहुंच गई। शिवम पेंटर का काम करता था। अस्पताल में बेटे का शव देखकर उसके माता-पिता बेसुध हो गए। बड़ा भाई आकाश लंबे समय तक यह मानने को तैयार नहीं हुआ कि उसका भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने कुछ देर के लिए शव को आईसीयू तक ले जाने की अनुमति भी दी।
अंशु और आदित्य भी नहीं बच सके (haldwani scorpio Accident today Victims)
तीसरे मृतक अंशु आर्य की पहचान उसके साथियों ने की। देर रात तक उसके परिजन अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे। वहीं आदित्य टम्टा कालाढूंगी थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद के चचेरे भाई का बेटा बताया गया है। उसकी मौत की खबर से परिवार और पुलिस विभाग से जुड़े लोगों में भी शोक की लहर फैल गई।
स्कार्पियो में कौन था सवार? (Haldwani road Accident Police Investigation)
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस स्कार्पियो से हादसा हुआ, उसकी पिछली सीट पर नैनीताल के ज्योलीकोट स्थित नैंसी कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक डॉ. संजय सिंह बैठे थे। वाहन उनका चालक पहदान खान चला रहा था। पुलिस ने चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी (haldwani accident CCTV Investigation)
घटना की सूचना मिलते ही सीओ हल्द्वानी अमित सैनी, कोतवाल विजय मेहता और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य के साथ दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कार्पियो की भूमिका सामने आई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।
चार घरों के बुझ गए चिराग (Haldwani Accident today)
एक ही हादसे में चार युवकों की मौत ने पूरे हल्द्वानी को झकझोर दिया है। कुछ ही पलों में चार परिवारों के सपने बिखर गए। जिन घरों में देर रात बेटों के लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां सुबह मातम पसरा हुआ था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
