UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
हल्द्वानी के Bajirao Group of Institutions का शानदार प्रदर्शन 17 विद्यार्थी सैनिक स्कूल के लिए चयनित
1 min read
Sainik School result 2026): घोड़ाखाल तक गूंजा हल्द्वानी का नाम, बाजीराव संस्थान के 17 छात्र चयनित
Sainik School Result 2026(AISSEE) Bajirao group of institutions Haldwani: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष हल्द्वानी के बाजीराव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। संस्थान के 17 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल के लिए चयन हुआ है, जिनमें से 5 छात्रों ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में स्थान बनाया है। संस्थान से लगातार चौथे वर्ष घोड़ाखाल में चयन होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
कक्षा 6 के छात्र चेतन सिंह ने प्रदेशभर में चौथी रैंक हासिल कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक ही संस्थान से सैनिक स्कूल में सर्वाधिक चयन का रिकॉर्ड भी इस वर्ष कायम हुआ है।
यह भी पढ़े :बधाई : हल्द्वानी की सिद्धि ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा Sainik school result
संस्थान वर्ष 2016 से दे रहा बेहतरीन परिणाम (Bajirao group of institutions)संस्थान
वर्ष 2016 से संचालित यह संस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। संस्थान के डायरेक्टर धीरज मेहता और गोविंद सिंह बिष्ट ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा देवभूमि दर्शन मीडिया के माध्यम से कहा कि-
“सैनिक स्कूल की तैयारी केवल एक परीक्षा की तैयारी नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व निर्माण की शुरुआत है। यह परीक्षा आपको अनुशासन, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना सिखाती है।
मैं आप सभी से कहना चाहता हूँ कि लक्ष्य बड़ा रखिए, मेहनत ईमानदारी से कीजिए और कभी हार मत मानिए। हर दिन थोड़ा-थोड़ा सुधार ही आपको बड़ी सफलता तक पहुँचाता है।”
इस ऐतिहासिक परिणाम के बाद संस्थान में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान Opp. St. Lawrence School, Chuphal Complex, Devalchaur, Haldwani (Nainital) में स्थित है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क: 7900411809 / 8448834681।
अगला चयन आपका हो सकता है। Admission Open.
