Connect with us
Uttarakhand home guard latest news
सांकेतिक फोटो Uttarakhand home guard news

उत्तराखण्ड

देहरादून

Uttarakhand home guard उत्तराखंड होम गार्डस को बड़ी सौगात, मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि

Uttarakhand home guard latest news: होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर धामी सरकार ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, प्रतिदिन ₹200 मिलेगी प्रोत्साहन राशि..

Uttarakhand home guard latest news : उत्तराखंड होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस के जवानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है जिसमें उन्होंने ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर सेवाएं दे रहे होमगार्ड्स को प्रतिदिन ₹200 की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है दरअसल यह कदम होमगार्ड के कल्याण और उनकी सेवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस प्रकार की घोषणाएं राज्य सरकार की ओर से होमगार्डस के प्रति संवेदनशीलता और उनके सम्मान को बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand bonus DA news: उत्तराखंड कर्मचारियों को मिला बोनस महंगाई भत्ते का तोहफा

Uttarakhand home guard news today बता दें बीते शनिवार को होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की है जिसमें उन्होंने राज्य के होम गार्डसो की सराहना करते हुए प्रदेश में 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनाती देने वाले जवानों को पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के जवानों की तरह प्रतिदिन ₹200 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बदलेगा मौसम का मिजाज अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी

इतना ही नहीं बल्कि 60 वर्ष तक होमगार्ड में अपनी सेवाएं देने वाले जवानों को 50 हजार रुपए वृद्धि के साथ दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रशिक्षित होम गार्डो को राज्य आपदा प्रतिक्रिया पर जवानों के साथ तैनात होने पर प्रतिदिन ₹100 का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि होमगार्ड विभाग में राजपत्रित और गैर राजपत्रित अधिकारियों के लिए लागू वर्दी भत्ता भी हर वर्ष दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनुष्ठान परेड में बड़ी संख्या में महिला होमगार्ड की भागीदारी महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है जो वाकई में सराहना के काबिल हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मौसम विज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता का आगाज, छात्र छात्राएं जल्द करें प्रतिभाग

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Rachna Bhatt

रचना भट्ट एक अनुभवी मिडिया पेशेवर और लेखिका हैं, जो पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और समाज, संस्कृति समसामयिक मुद्दों पर अपने विश्लेषणात्मक लेखन के लिए जानी जाती हैं।

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top