Connect with us
Uttarakhand bonus DA news
सांकेतिक फोटो Uttarakhand bonus DA news

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand bonus DA news: उत्तराखंड कर्मचारियों को मिला बोनस महंगाई भत्ते का तोहफा

उत्तराखण्ड देहरादून

Uttarakhand bonus DA news: उत्तराखंड कर्मचारियों को मिला बोनस महंगाई भत्ते का तोहफा

1 min read

Uttarakhand bonus DA news : उत्तराखंड में 40 हजार सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और महंगाई भत्ते का लाभ, कर्मचारियों ने सीएम धामी का जताया आभार…

Uttarakhand bonus DA news: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 40 हजार सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है जिसके तहत उन्हें बोनस और महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। दरअसल यह निर्णय राज्य के समस्त कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा इसके साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा। कर्मचारियों ने धामी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस फैसले पर खुशी जताई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बदलेगा मौसम का मिजाज अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी

Uttarakhand latest news today बता दें उत्तराखंड में सार्वजनिक उपक्रम से जुड़े हुए कर्मचारियों के लिए धामी सरकार की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है जिसके तहत अब सरकारी कर्मचारियों को भी बोनस और महंगाई भत्ते का लाभ मिलने वाला है। दरअसल राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी कर दिया है जिसके चलते प्रदेश के निगम बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं से जुड़े कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाएगा। बताते चलें 40 हजार कर्मचारियों को इस आदेश के मुताबिक तीन प्रतिशत बढे हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा जबकि इसके बाद कर्मचारियों को हर महीने 53% महंगाई भत्ते का लाभ मिल सकता है। अब तक मूल वेतन से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के रूप में 50% का लाभ मिल रहा था लेकिन अब उन्हें इसका लाभ बढ़ाकर दिया जाएगा। उत्तराखंड शासन के इस आदेश के बाद कर्मचारियों ने धामी सरकार का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें- Haldwani route divert plan today: हल्द्वानी से पहाड़ के लिए रूट रहेगा डायवर्ट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top