Connect with us
Uttarakhand weather rain snowfall alert
सांकेतिक फोटो Uttarakhand rain snowfall alert

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड: बदलेगा मौसम का मिजाज अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

उत्तराखंड: बदलेगा मौसम का मिजाज अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand rain snowfall alert: उत्तराखंड में इस सप्ताह बारिश और बर्फबारी का अनुमान, लुढ़क सकता है पार…

Uttarakhand rain snowfall alert : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक सूखी ठंड अपनी दस्तक दे चुकी है जिसके चलते लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। हालांकि दिसंबर महीने का पहला सप्ताह बीतने वाला है लेकिन अभी तक बारिश की एक भी बूंदाबांदी नहीं हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि आने वाले 8, 9 दिसंबर को मौसम करवट ले सकता है जिसके चलते ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की पूर्ण संभावना है जिसके कारण सूखी ठंड से राहत मिलने वाली है वही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मौसम विज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता का आगाज, छात्र छात्राएं जल्द करें प्रतिभाग

uttarakhand weather news today बता दें उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों में ठंड ने अपनी दस्तक दे चुकी है जिसके चलते थे अब धीरे धीरे ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि दिसंबर महीना शुरू हो चुका है लेकिन अभी भी पिछले वर्षों की तुलना में उतनी ठंड का आभास नहीं हो रहा है। वहीं मौसम विभाग केंद्र की माने तो प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज 6 दिसंबर से इस सप्ताह के भीतर भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन बारिश और बर्फबारी से पहले पडने वाली सूखी ठंड बच्चे बुजुर्गों समेत सभी लोगों को सर्दी जुखाम बुखार से पीड़ित कर सकती है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: 30 साल तपस्या और अब 55 की उम्र में भावना ने श्री कृष्ण से रचाया अनोखा विवाह..

uttarakhand weather alert today बताते चले पिछले 2 महीने से मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक चटक धूप खिल रही है। मौसम विज्ञान ने अंदेशा जताया है कि आगामी 8 और 9 दिसंबर को पहाड़ी जिलों के मौसम मे बदलाव देखने को मिल सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट नजर आने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार है जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना तो बरकरार है ही लेकिन इसके साथ ही कड़ाके की ठंड भी पड सकती है।

यह भी पढ़ें- बधाई: बागेश्वर के कल्पेश उपाध्याय का राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में चयन….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top