Connect with us
Uttarakhand news: 70 people including tehri MLA kishore Upadhyay trapped in trolley of Surkanda Devi temple ropeway.

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में टला बड़ा हादसा, 25 मिनट तक रोपवे की ट्राली में फंसे रहे विधायक समेत 70 लोग

Surkanda Devi temple Ropeway: सुरकंडा देवी माता मंदिर में टला बड़ा हादसा, करीब 25 मिनट बाद सुचारू हुई रोपवे सेवा….

राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा में तकनीकी खामी आने से ट्राली करीब 20-25 मिनटों तक हवा में लटकी रही। जिससे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय समेत लगभग 70 लोग ट्रालियों में फंस गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। वो तो गनीमत रही कि सूचना मिलने पर तुरंत हरकत में आए जिला प्रशासन एवं तकनीकी स्टाफ की मदद से रोपवे सेवा पुनः सुचारू हो गई अन्यथा देवघर जैसा भीषण हादसा घटित हो सकता था, जिसका परिणाम काफी भयावह होता। फिलहाल रोपवे सेवा सुचारू होने से ट्रालियों में कोई भी यात्री नहीं फंसा हुआ है। जिससे आम जनता के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
(Surkanda Devi temple Ropeway)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी के लिए शुरू हुई रोपवे सेवा, बेहद सस्ती है रोपवे सेवा

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को अन्य श्रृद्धालुओं के साथ ही टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय भी मां सुरकंडा देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। सभी श्रद्धालु कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर परिसर तक सुरकंडा रोपवे प्रोजेक्ट के सहारे जा रहे थे। बताया गया है कि वह अभी बीच रास्ते में ही पहुंचे थे कि एकाएक रोपवे में तकनीकी खामी आने से ट्रालियां हवा में लटक गई। जिससे करीब 20-25 मिनटों तक विधायक समेत 70 लोग ट्रालियों में फंसे रहे। जिससे यात्रियों की सांसें अटक गई और पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। इतना ही नहीं इस खबर से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। इस संबंध में टिहरी एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे ट्रॉली का संचालन तकनीकी खराबी के कारण 20 से 25 मिनट तक बाधित रहा। अब सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए हैं। और रोपवे संचालन भी पुनः सुचारू हो गया है।
(Surkanda Devi temple Ropeway)

यह भी पढ़ें- देवघर रोपवे हादसे के बाद उत्तराखंड में भी खौफ जानिए हरिद्वार रोपवे की सुरक्षा व्यवस्था

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!