Connect with us
Shravika Bhatt AMU Haldwani

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: श्रविका का AMU में चयन, पढ़ाई के साथ ही शूटिंग का खर्च भी उठाएगी भारतीय सेना

Shravika Bhatt AMU Haldwani: श्रविका को 12वी़ के बाद नौकरी भी देगी भारतीय सेना, मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए देश और सेना के लिए पदक जीतने का मौका…

Shravika Bhatt AMU Haldwani
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बात चाहे शिक्षा के क्षेत्र की हों या फिर खेल के मैदान की, राज्य की प्रतिभावान बेटियों ने सभी क्षेत्रों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देकर अपनी काबिलियत का डंका बजाया है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भविष्य में भारतीय सेना के लिए निशानेबाजी में पदक जीतते हुए नजर आएंगी। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के बड़ी मुखानी की रहने वाली श्रविका भट्ट , जिनका चयन भारतीय सेना की निशानेबाजी इकाई, आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट में हो गया है। बता दें कि एयर पिस्टल शूटिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रविका भट्ट, इससे पूर्व भी कई राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी हुनर का जलवा बिखेर चुकी है। अब एएमयू में उनका चयन होने से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने समूचे उत्तराखण्ड का मान भी बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें- बधाई: हरिद्वार की मनीषा का भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन, बढ़ाया प्रदेश का मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार महज 14 वर्ष की उम्र में इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाली श्रविका भट्ट वर्तमान में अस्त्रविदा शूटिंग अकादमी में त्रिलोक सिंह कालाकोटी के मार्गदर्शन में शूटिंग की बारिकियां सीख चुकी है। क‌ई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी श्रविका आगामी 15 मई को श्रविका इंदौर स्थित एएमयू में रिपोर्ट करने वाली है। बताया गया है कि अब उन्हें भारतीय सेना की ओर से शूटिंग के पूरे खर्च के साथ ही 12वीं तक की निशुल्क पढ़ाई और आवासीय सुविधा के साथ ही 12वीं के बाद भारतीय सेना में बतौर कनिष्ठ अधिकारी नियुक्ति भी दी जाएगी। आपको बता दें कि एएमयू भारत में निशानेबाजी का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां से कई निशानेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। जिनमें पूर्व खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, ओलंपियन जीतू राय आदि भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- बधाई: उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता पदक अब चीन में दिखाएंगी दमखम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!