Connect with us
Manisha Chauhan of haridwar indian hockey team

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हरिद्वार की मनीषा का भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन, बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखण्ड हरिद्वार

बधाई: हरिद्वार की मनीषा का भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन, बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Manisha Chauhan indian hockey team: बतौर मिडफील्डर भारतीय हॉकी टीम में शामिल हुई मनीषा, एफआइएच प्रो लीग में करेंगी प्रतिभाग…

Manisha Chauhan indian hockey team
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन प्रतिभावान बेटियों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय हॉकी टीम में खेलते हुए नजर आएंगी। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के हरिद्वार जिले की रहने वाली मनीषा चौहान की, जिनका चयन, बेल्जियम और इंग्लैंड में आयोजित होने वाली एफआइएच प्रो लीग के लिए, बतौर मिडफील्डर, भारतीय महिला हॉकी टीम में हो गया है। आपको बता दें कि मनीषा से पहले हरिद्वार जिले की ही रहने वाली वंदना कटारिया भी भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए खेल चुकी है। वह 2021 में टोक्यो ओलिंपिक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनी थी।
यह भी पढ़ें- बधाई: उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता पदक अब चीन में दिखाएंगी दमखम

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के हरिद्वार जिले के श्यामपुर की रहने वाली मनीषा चौहान का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में हो गया है। हाल ही में पुणे में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप में किए गए शानदार प्रदर्शन के आधार पर मनीषा को भारतीय महिला हॉकी टीम में सम्मिलित किया गया है। इस चैंपियनशिप में मनीषा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्लेयर आफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया था। बता दें कि वर्ष 1999 में जन्मी मनीषा अपने परिवार में सबसे बड़ी है। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर से प्राप्त की है। इस दौरान उन्होंने स्कूल की हॉकी टीम में खेलना शुरू किया था। वर्ष 2016 में जूनियर वुमन नेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम की कमान संभालने वाली मनीषा‌ का चयन वर्ष 2018 में नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस दिल्ली के लिए हुआ । जिसके उपरांत वर्ष 2019 में वह केन्या और बांग्लादेश में भी खेलने गई। वर्ष 2020 में जहां उन्होंने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और फर्स्ट खेलो इंडिया में प्रतिभाग किया वहीं वर्ष 2021 में फर्स्ट हॉकी इंडिया सीनियर वूमन इंटर डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप में बतौर कप्तान खेलते हुए उन्होंने बेस्ट मिडफील्डर का अवार्ड भी अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार: गरीबी का दर्द छलका तो भावुक हुई वंदना, बोलीं- एक जोड़ी जूते तक नहीं थे उस समय

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top