Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Rudraprayag Badrinath Highway accident

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

रूद्रप्रयाग

Rudraprayag badrinath Highway: टाटा सूमो के ऊपर गिरा भारी भरकम बोल्डर

Rudraprayag Badrinath Highway accident : उत्तराखंड में बरस रही आफत की बारिश, बदरीनाथ हाईवे पर टाटा सूमो के ऊपर गिरा भारी भरकम बोल्डर, केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी लगातार बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी…..

Rudraprayag Badrinath Highway accident : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए नई-नई मुसीबतें खड़ी कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि राज्य के पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन व बोल्डर गिरने का खतरा भी लोगों के ऊपर मंडरा रहा है। ऐसी ही कुछ खबर बदरीनाथ हाईवे से सामने आ रही है जहां पर भारी भरकम बोल्डर टाटा सूमो के ऊपर जा गिरा जिससे टाटा सूमो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि वाहन चालक को भी हल्की चोटें आई है। इसके अलावा केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh landslide: पिथौरागढ़ में बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से कई मकान ध्वस्त

Badrinath Highway landslide accident अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार से गढ़वाल मंडल में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है जिसके कारण पहाड़ी इलाकों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच गुरुवार को बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग डाट पुल पर श्रीनगर की ओर जा रहे टाटा सूमो वाहन के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर जा गिरा जिससे वाहन चालक अंकित बिष्ट को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे के दौरान अन्य यात्री वाहन मे मौजूद नही थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा केदारनाथ पैदल मार्ग के भीमबली के पास लगातार भूस्खलन होने से बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे है। जिस कारण दो अस्थाई दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है वहीं बदरीनाथ हाईवे पर गड्ढों को एनएचएआई ने कुछ दिनों पहले ही भरा था उनका डामर भी उखड़ चुका है ऐसे में हाईवे पर सफर करना खतरनाक साबित हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा सिरोबगड स्लाइडिंग जोन में भी खतरा मंडरा रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग के भीमबली और लिनचोली में भी लगातार भूस्खलन हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Mussoorie news today: मसूरी में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की चली गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder/Chief Editor): Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top