Home / उत्तराखण्ड / Pithoragarh landslide: पिथौरागढ़ में बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से कई मकान ध्वस्त
उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
Pithoragarh landslide: पिथौरागढ़ में बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से कई मकान ध्वस्त
1 min read
Berinag Pithoragarh landslide today : पिथौरागढ़ में भारी से मचा हाहाकार, खड़िया खान में भूस्खलन होने से मानगड गांव के 6 मकान हुए ध्वस्त, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल…
Berinag Pithoragarh landslide today: उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल से लेकर कुमाऊँ मंडल में भारी बारिश का सिलसिला जारी है इसके साथ ही कई पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है जिसके चलते अभी तक कई सारे मकान इसकी चपेट में आ चुके हैं। ऐसी ही कुछ खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन से 6 मकान ध्वस्त हुए हैं। वहीं प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें- Mussoorie news today: मसूरी में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की चली गई जिंदगी
Berinag Pithoragarh news todayअभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के खड़िया खान के पास बीते बुधवार की देर रात्रि से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है जिसके चलते खड़िया खान से 300 मीटर की दूरी पर स्थित मनगड गांव मे भूस्खलन हुआ जिससे 6 मकान ध्वस्त हो गए। गनीमत रही की खतरे की जद्द मे आए मकानों को पहले ही खाली करवा दिया गया था जिस से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले देर शाम पंचायत घर भी भूस्खलन की चपेट में आने से ध्वस्त हो गया था। वहीं एसडीएम यशवीर सिंह ने पीड़ितों को अन्य जगह शिफ्ट किया है। बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार को एक टेक्निकल टीम को मौके पर गांव भेजा जाएगा तथा सुरक्षा के स्थाई समाधान की शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Tanakpur Pithoragarh NH block : भारी भूस्खलन से बंद हुआ टनकपुर पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे
Bering Pithoragarh landslide news इस संबंध में गांव के ग्राम प्रधान राजन सिंह और जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल ने बताया कि पिछले लंबे समय से खड़िया खान से गांव को खतरा और भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने की शिकायत की जा रही थी इससे पहले खड़िया खनन के दौरान भारी मशीन लगाई गई थी जिससे पूरे क्षेत्र की जमीन धंसना शुरू हो गई थी। इसके बाद विधायक फकीर राम टम्टा के जनसंपर्क अधिकारी दीपक नवेलिया ने मनगड गांव पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया साथ ही प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सरकार द्वारा मदद करने और सुरक्षा का स्थाई समाधान करने का आश्वासन दिया लेकिन बुधवार देर रात्रि बारिश के कारण खोलागांव में वंशीधर जोशी नाम के व्यक्ति के मकान के पास भारी भूस्खलन होने के कारण मकान में दरारें आ गई थी, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो रहा था । जिसकी जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार व राजस्व उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रभावित परिवार को अन्य जगह शिफ्ट किया साथ ही क्षति का आंकलन किया जा रहा है जिसके नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read More
Nainital news: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा, टक्कर के बाद खाई में समाई कार और बुलेट
1 min read |Nainital Accident News| नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: भुजियाघाट के पास कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
