Connect with us
alt="Harish Rawat uttarakhand CM"

Home / उत्तराखण्ड / बड़ी खबर: सीबीआई ने दिपावली से पहले फोड़ा बम, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ किया केस दर्ज

उत्तराखण्ड देहरादून

बड़ी खबर: सीबीआई ने दिपावली से पहले फोड़ा बम, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ किया केस दर्ज

1 min read

alt="Harish Rawat uttarakhand CM"

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दिपावली से ठीक पहले सीबीआई की तरफ से तगड़ा झटका लगा है। सीबीआई ने कथित रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में रावत और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने हाईकोर्ट में प्राथमिक जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। नैनीताल हाईकोर्ट ने हरीश रावत के स्टिंग मामले में सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने की छूट इस शर्त पर दी थी कि यह कार्रवाई न्यायालय के अंतिम आदेश पर आधारित होगी एवं बिना न्यायालय की अनुमति के पूर्व मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। अब सीबीआई ने केस दर्ज कर दिपावली से ठीक पहले ही बम फोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री को तगड़ा झटका दिया है। जिससे हरीश रावत की मुश्किलें बढ़ भी सकती है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री पहले ही खुद सीबीआई को चैलेंज देते हुए कह चुके हैं कि वह पाक-साफ है और जांच में सीबीआई को पूर्ण सहयोग करेंगे।




समाचार एजेंसी एएन‌आई से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं अन्य के खिलाफ कथित रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में केस दर्ज कर दिया है। गौरतलब है कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय मार्च 2016 में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से अपनी सरकार को बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था। इसके बाद उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और फिर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। 31 मार्च 2016 को राज्यपाल की संस्तुति से हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू हुई थी। दुबारा सत्ता में आने के बाद हरीश रावत ने इस आदेश को निरस्त कर दिया था। परन्तु सीबीआई फिर भी मामले की गहनता से छानबीन कर रही थी। हाल ही में सीबीआई ने नैनीताल हाईकोर्ट में प्राथमिक जांच रिपोर्ट पेश करते हुए कहा था कि उसने कि उसने इस मामले में जांच पूरी कर ली है और इसके साथ ही उसने हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी भी हाईकोर्ट से मागी थी।

बड़ी खबर: सीबीआई ने दिपावली से पहले फोड़ा बम, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ किया केस दर्ज


Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top