Connect with us
Uttarakhand news :NCC cadet Vijay bhatt of Ranikhet College selected for RDC

Home / उत्तराखण्ड / रानीखेत महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट विजय का आरडीसी के लिए हुआ चयन

उत्तराखण्ड रानीखेत

रानीखेत महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट विजय का आरडीसी के लिए हुआ चयन

1 min read

Ranikhet Degree College: जागेश्वर निवासी विजय भट्ट का आरडीसी के लिए हुआ चयन, परिवार तथा महाविद्यालय  में खुशी की लहर

हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से मुकाम हासिल करने वाले युवाओं में उत्तराखंड के युवा सबसे आगे हैं ऐसे ही एक युवा की बात हम करने जा रहे हैं जिसका चयन एनुअल रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) के लिए हुआ है बता दें कि हर साल दिल्ली में 1 जनवरी से 29 जनवरी तक एनुअल रिपब्लिक डे कैंप का आयोजन किया जाता है । जिसमें सभी राज्यों से बेहतर प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों का चयन किया जाता है । इसी में राज्य के जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत (Ranikhet degree college)के एनसीसी कैडेट विजय भट्ट का चयन आरडीसी के लिए हुआ है ।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर निवासी विजय भट्ट के पिता भोला दत्त एएसआई में कार्यरत हैं तथा माता लीला भट्ट ग्रहणीहै। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय तथा परिवार में खुशी का माहौल है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top