Connect with us
Haldwani leopard attack today
फोटो सोशल मीडिया Puspa Devi Haldwani leopard attack today

LEOPARD IN UTTARAKHAND

Haldwani Leopard Attack Today: हल्द्वानी आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला

Haldwani leopard attack today: तेंदुए ने महिला को बनाया निशाना, सड़क न होने से नहीं मिल सका समय पर इलाज — हल्द्वानी के बल्यूटी गांव में डर का माहौल…

Haldwani leopard attack today: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के निकटवर्ती बल्यूटी गांव के तोक मोरा में बीते शनिवार रात को एक भयावह हादसा घटित हुआ। जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। यह घटना बरात करीब 10 बजे की है, जब 65 वर्षीय पुष्पा देवी अपने घर में विश्राम कर रही थीं। बताया गया है कि इसी दौरान एक तेंदुआ चुपचाप घर में दाखिल हुआ और महिला को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग जागे और तुरंत मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद रेंजर मुकुल शर्मा के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag guldar attack today: आदमखोर गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

Haldwani leopard attack news today बता दें कि कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग को पुष्पा देवी घायलावस्था में मिली। जिस पर पुष्पा देवी को गंभीर हालत में पहाड़ी रास्तों से होते हुए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में सड़क की सुविधा होती, तो घायल महिला को समय रहते उपचार मिल सकता था। इस संबंध में गांव के दो युवाओं, हर्षित जीना और गौरव रमोला ने इस दर्दनाक घटना के पीछे प्रशासन की उपेक्षा को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि गांव में अब तक सड़क न होना एक बड़ी समस्या बनी हुई है, और उसी वजह से समय पर चिकित्सकीय मदद नहीं मिल पाई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं और महिलाएं समूह में ही खेतों या जंगल की ओर जाने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें- Dehradun guldar news: देहरादून गुलदार ने युवक को बनाया निवाला 5 दिन पूर्व हुई थी मां की अंत्येष्टि

Haldwani nainital leopard attack news फिलहाल वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि विभाग इस हमलावर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उसे जल्द ही पकड़ने की कोशिश की जा रही है। यह सिर्फ एक वन्यजीव हमला नहीं, बल्कि एक पूरे सिस्टम की नाकामी को उजागर करने वाली त्रासदी है। जहां एक ओर वन्यजीवों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, वहीं बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों की सुरक्षा रामभरोसे बनी हुई है। पुष्पा देवी की मौत एक सवाल छोड़ गई है—क्या पहाड़ी इलाकों में इंसानी जान की कोई कीमत नहीं बची?
यह भी पढ़ें- Almora tendua video: अल्मोड़ा के चोखुटिया थाने में घुसा तेंदुआ देखें CCTV विडियो

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in LEOPARD IN UTTARAKHAND

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!