UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: उत्तराखण्ड पढ़ाई बीच में छोड़ने वालों को भी मिलेगा रोजगार मिलेगी मुफ्त स्किल ट्रेनिंग
1 min read
Uttarakhand job news 2026 uttarakhand govt job 2026 uttarakhand news today uttarakhand employment news live uttarkhand job vacancy scheme पढ़ाई बीच में छोड़ने वालों को भी मिलेगा रोजगार का मौका, सरकार देगी मुफ्त स्किल ट्रेनिंग; जानें पूरी डिटेल
Uttarakhand News Today: Those who dropped studies will also get free skill training employment program job 2026 uttarakhand bharti job vacancy live update: उत्तराखंड में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के साथ अब उन लोगों के लिए भी नौकरी की राह आसान करने की तैयारी है, जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी है। राज्य सरकार के कौशल विकास विभाग की योजना के तहत ऐसे युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया जाएगा। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को मुफ्त ट्रेनिंग के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े :Chef keshar negi Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड गिरफ्तार कुक केशर नेगी को मिली जमानत
बेरोजगारों और ड्रॉपआउट युवाओं को प्राथमिकता (uttarakhand Skill Development program)
कौशल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की योजना है। इसके लिए बेरोजगार युवाओं के साथ पढ़ाई बीच में छोड़ चुके युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उद्देश्य युवाओं को ऐसा व्यावहारिक कौशल देना है, जिससे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे नौकरी पाने के साथ अपने स्तर पर स्वरोजगार भी शुरू कर सकें।
सात जिलों के युवाओं को मिलेगा लाभ (uttarakhand Free Training scheme)
फिलहाल योजना के तहत राज्य के सात जिलों में युवाओं को रोजगारपरक स्किल डेवलपमेंट की मुफ्त ट्रेनिंग देने की तैयारी है। इसमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, चंपावत, चमोली और नई टिहरी जिले शामिल हैं। इन जिलों के पात्र युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़कर अपनी रोजगार क्षमता बढ़ा सकेंगे। प्रशिक्षण को उद्योगों की जरूरत और रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संचालित किया जाएगा।
10वीं-12वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन (uttarakhand Eligibility test )
इस योजना में केवल डिप्लोमा या डिग्री धारकों को ही अवसर नहीं मिलेगा। 10वीं और 12वीं पास युवा भी प्रशिक्षण लेकर रोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। योजना के लिए 15 से 45 वर्ष तक की आयु के युवा पंजीकरण करा सकते हैं।प्रशिक्षण की अवधि सामान्य तौर पर तीन से चार महीने रखी गई है। इस दौरान युवाओं को संबंधित क्षेत्र में रोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किया जाएगा।
ऑनलाइन ऐसे करें पंजीकरण (uttarakhand Online Registration)
इच्छुक युवा ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन के लिए विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए पोर्टल पर जाकर Candidate Registration के विकल्प के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
आवेदन लिंक: https://uksds.uk.gov.in/CandidateRegistratior
योजना और प्रशिक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट https://uksds.uk.gov.in/ पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा युवा टोल फ्री नंबर 18008902414 पर संपर्क कर योजना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: गदरपुर में गैंगवार जैसा हमला, कार पर 25 राउंड फायरिंग; नाले में गिरा वाहन
पढ़ाई छूटने के बाद भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर (uttarakhand Employment Opportunity)
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल डिप्लोमा और डिग्री धारक युवाओं को आगे बढ़ाना नहीं है। ऐसे विद्यार्थी भी सरकार की प्राथमिकता में हैं, जिन्हें किसी कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को प्रशिक्षण के जरिए अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। मंत्री के अनुसार, युवाओं को केवल प्रशिक्षण देकर छोड़ने के बजाय उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे बेरोजगार और पढ़ाई बीच में छोड़ चुके युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार काम हासिल करने का अवसर मिल सकेगा। सरकार की यह पहल उन युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बन सकती है, जो आर्थिक या अन्य परिस्थितियों के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सके और अब रोजगार की तलाश में हैं। मुफ्त प्रशिक्षण के जरिए उन्हें नया कौशल सीखने और नौकरी या स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
