Connect with us
Uttarakhand weather News Hindi IMD Rain alert tomorrow mausam samachar

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather News: उत्तराखंड में 31 जुलाई तक बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी….

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम

Uttarakhand weather News: उत्तराखंड में 31 जुलाई तक बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी….

1 min read

|Uttarakhand weather News Hindi IMD Rain alert Mausam Samachar|| उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून बरसेगा झमाझम 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

|Uttarakhand weather News Hindi IMD Rain alert Mausam Samachar|| उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो चुका है। 29 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand: ‘मेरा नाम बताओ ‘छात्रा ने तुरंत लिया CM धामी का नाम’ मुस्कुराकर सिर पर फेरा हाथ

 

30 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand breaking: काशीपुर में नशे का विवाद 30 वर्षीय गौरव कश्यप की गई जिंदगी….

 

वहीं 31 जुलाई को पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top