Uttarakhand Roadways Driver Vacancy: क्या आप भी कर रहे हैं उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक परिचालक की नौकरी के लिए तलाश तो अब हो जाइए 550 पदों पर भर्ती के लिए तैयार
उत्तराखण्ड परिवहन निगम की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक परिवहन निगम 550 ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती करने जा रहा है। बताया गया है कि यह भर्ती आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से आयोजित होगी। जिसके लिए उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा एजेंसी का चयन किया जाएगा। इस संबंध में परिवहन निगम द्वारा भर्ती एजेंसी की चयन प्रक्रिया के लिए ईटेंडर निकाल दिए गए हैं। बता दें कि उत्तराखंड रोडवेज के पास लगभग 13 सौ बसें हैं परंतु चालक परिचालकों की कमी के कारण निगम को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिससे जहां एक ओर रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होता रहता है वहीं दूसरी ओर कई बार ड्राइवरों को एक ही रूट पर लगातार बस चलानी पड़ती है।(Uttarakhand Roadways Driver Vacancy)
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड परिवहन निगम आउटसोर्स एजेंसी के द्वारा 550 चालक परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है। इस संबंध में आउटसोर्स एजेंसी के चयन के लिए परिवहन निगम द्वारा ई-टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। बताया गया है कि 5 मई 2:00 तक टेंडर डाउनलोड किए जा सकते हैं तथा इसी दिन 3 बजे तक टेंडर जमा करने का अंतिम समय निर्धारित किया गया है। जिसके पश्चात इसी दिन 4:00 बजे टेंडर खोले जाएंगे। उधर दूसरी ओर दूसरी ओर रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने एजेंसी के माध्यम से भर्ती का विरोध करना शुरू कर दिया है।
रेनू नेगी एक अनुभवी लेखिका हैं, जो देवभूमि दर्शन मीडिया के साथ लंबे समय से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। वह राजनीतिक, खेल और सांस्कृतिक विषयों पर सटीक, संवेदनशील और तथ्यपरक लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनके लेखों में स्थानीय संस्कृति की आत्मा, राजनीतिक परिप्रेक्ष्य की गहराई, और खेल जगत की जीवंतता स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है।