Connect with us
Uttarakhand Roadways Strike news today roadways bus depo

Home / UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION / यात्रीगण ध्यान दें! उत्तराखंड के इन रूटों पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, होगी फजीहत

UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION उत्तराखण्ड

यात्रीगण ध्यान दें! उत्तराखंड के इन रूटों पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, होगी फजीहत

1 min read

Uttarakhand Roadways Strike कृपया यात्रीगण ध्यान दें रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से बसों का संचालन रहेगा ठप

रोडवेज यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया गया है कि शुक्रवार 27 जनवरी को रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के चलते समूचे गढ़वाल मंडल में रोडवेज बसों का संचालन ठप रहेगा। बसों का संचालन बंद रहने से दिल्ली मार्ग सहित जयपुर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, धर्मशाला, पानीपत, लुधियाना, सहारनपुर आदि समेत गढ़वाल मंडल के सभी स्थानीय मार्गों पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है। बता दें कि रोडवेज कर्मचारियों ने गुरुवार रात जाने वाली लंबी दूरी की बसों का संचालन करने से भी इनकार कर दिया था। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों ने रोडवेज प्रबंधन को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक दो प्रमुख मांग नहीं मानी जाती, वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे और 31 जनवरी की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रदेश में हड़ताल के साथ बसों का चक्का-जाम कर दिया जाएगा।(Uttarakhand Roadways Strike)

ऐसे में जहां एक बार फिर यात्रियों की फजीहत हो सकती है वहीं 31 जनवरी से समूचे प्रदेश में भी रोडवेज बसों का संचालन ठप हो सकता है। जिससे स्थिति और भी अधिक भयावह हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रोडवेज कर्मचारियों ने आगामी 31 जनवरी से पूरे प्रदेश में बेमियादी हड़ताल शुरू कर बसों का चक्का-जाम करने की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि करीब 3000 संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण व तत्काल 500 बसों की खरीद की मांग को लेकर रोडवेज के पांच कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने सोमवार से आंदोलन शुरू किया हुआ है। सोमवार को जहां टनकपुर मंडल तो मंगलवार को नैनीताल मंडल में एक दिन की हड़ताल रही और बसों का संचालन ठप रहा। इसी क्रम में शुक्रवार को देहरादून मंडल में एक दिनी हड़ताल का आयोजन कर्मचारियों द्वारा किया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION

To Top