Top 10 Hill Stations Garhwal: गर्मियों से निजात पाने को पर्यटक करते हैं गढ़वाल के इन दस पर्यटक स्थलों का रूख, आप भी बिताना चाहते हैं उत्तराखंड में सूकून के कुछ पल तो जरूर जाएं यहां….
उत्तराखंड केवल तीर्थ स्थलों एवं मंदिरों के लिए ही प्रसिद्ध नहीं बल्कि यह अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के लिए भी विश्व भर में विख्यात है। यहां की धरती पर प्रकृति की खूबसूरती की छटा देखने और निहारने को मिलती है। इसी के साथ उत्तराखंड अपने शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। जिस कारण रोजमर्रा के जीवन की भागदौड़ से परेशान लोग इन सब चीजों से छुटकारा और आराम पाने के लिए उत्तराखंड की पहाड़ियों की तरफ आकर्षित होते हैं और यहां की वादियों में घूमने निकल पड़ते हैं। तो चलिए आज हम आपको उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में स्थित घूमने लायक कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में बताते हैं जो आपके लिए इन गर्मियों की छुट्टी में बेहतरीन जगह साबित होगी।
(1)मसूरी (Mussoorie Hill station):- उतराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित मसूरी पहाड़ों से सजा हुआ एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है जिसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। पहाड़ों की रानी नाम से मशहूर मसूरी हिमालय की गोद और ऊंची ऊंची पहाड़ी की तलहटी पर बसा हुआ है। मसूरी देहरादून से महज 35 किलोमीटर दूर स्थित एक ऐसा हिल स्टेशन है। जिसके एक और गंगा तो दूसरी और से यमुना नदी नजर आती है। यहां की पतली घुमावदार सड़के ऊंची नीची पहाड़ियां और दूर से नजर आते बर्फ के सफेद पहाड़ इतने खूबसूरत दिखते हैं कि सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
(Top 10 Hill Stations Garhwal)
यह भी पढ़ें- Top 10 Hill stations Kumaon: कुमाऊं क्षेत्र के ये हैं टॉप 10 हिल स्टेशन
(2)औली स्की रिसॉर्ट:- हरे–भरे बुग्यालों से सजी औली की धरती स्वर्ग या किसी जन्नत से कम नहीं लगती। औली को भारत का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां की फिजाओं में गूंजती ठंडी हवाएं, बर्फ से ढके विशाल पर्वत, नंदा देवी चोटियां इत्यादि औली की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। औली स्कीइंग के लिए भी प्रसिद्ध है औली में स्कीइंग के साथ ही ट्रेकिंग भी किया जाता है। औली में आपको कई ऐसे स्की रिसोर्ट मिल जाएंगे, जो आपको यहां रहना खाना और घूमना उपलब्ध करवाता है। इसी के साथ यहां का प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट तो एशिया के सबसे अच्छे रिसोर्ट्स में से एक है। यह गढ़वाल हिमालय द्वारा संचित एक ऐसा रिसोर्ट है। जो स्कीइंग, क्लाइंबिंग और फॉरेस्ट कैंपिंग जैसी तमाम सुविधाएं और व्यवस्थायें उपलब्ध करवाता है ।
(3)चोपता (Chopta Hill station):- रुद्रप्रयाग जिले के अंतर्गत समुद्र तल से 8556 फीट की ऊंचाई पर स्थित चोपता एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां ट्रैकिंग , हाइकिंग, माउंटेन इत्यादि एडवेंचर कार्य होते हैं। चोपता पर चलने वाली ठंडी ठंडी हवाएं, मिट्टी की मनमोहक खुशबू, घने जंगलों की सरसराहट ,आदमी के मन में एक मनमोहक शांति पैदा करती है। जिस कारण यह जगह हमेशा से ही सैलानियों और पर्यटकों के लिए नंबर वन जगह रही है।
(4)लैंसडाउन (Lansdowne hill station) :- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में स्थित लैंसडाउन वर्तमान में एक छावनी परिषद एवं अपनी खूबसूरत हरे-भरे चोटियों के लिए प्रसिद्ध है। यह उत्तराखंड के उन सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है जहां आपको हर तरफ हरियाली नजर आएगी।
(Top 10 Hill Stations Garhwal)
यह भी पढ़ें- Tota Ghati History: उत्तराखंड के तोता घाटी का इतिहास है अपने आप में बेहद रोचक
(5)चकराता (Chakrata hill station):- चकराता उत्तराखंड के देहरादून में स्थित एक छोटा शहर है जो देहरादून से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर टॉस और यमुना नदियों के बीच 2118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे पहाड़ों का राजा भी कहा जाता है। प्रकृति प्रेमी, और पंछी प्रेमियों के लिए चकराता बहुत अच्छी जगह है।
(6)खिरसू (khirsu hill station):- उत्तराखंड के पौड़ी में स्थित खिरसू एक छोटा सा पहाड़ी हिल स्टेशन है जो अपने दूरदराज के पहाड़ों, जंगलों, नदियों, झरनों के लिए जाना जाता है। यहां के फिजाओं में आपको शांति का अहसास होता है।
(7)ग्वालदम (Gwaldam hill station ( :- उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित ग्वालदम हरे-भरे जंगलों और सेब के बागानों के लिए खासा प्रसिद्ध है। यह गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला हिल स्टेशन है। यहां पर आप पिकनिक के साथ कई मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
(Top 10 Hill Stations Garhwal)
यह भी पढ़ें- Kathgodam history in hindi: कुमाऊं के प्रवेश द्वार काठगोदाम का इतिहास है बेहद गौरवशाली
(8)हर्षिल (Harshil):- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मौजूद हरसिल एक प्रमुख पर्यटक स्थल है, जो हर्षिल वैली के नाम से जानी जाती है। हर साल हजारों सैलानी आते हैं और हरसिल वैली के हसीन नजारे का मजा लेते हैं। इस पूरे घाटी में नदी नालों और पानी के झरनों की भरमार है। साथ ही सघन देवदार के मनमोहक वन क्षेत्र में प्रसिद्ध है।
(9)टिहरी (Tehri Hill station):– उत्तराखंड में स्थित टिहरी ऊंचे पहाड़ों और पर्वतों के बीच स्थित अनोखा सौंदर्य प्रदान करने वाला एक मनमोहक पर्यटक स्थल है। यहां घूमने लायक जगहों में टिहरी डैम, और इसकी खूबसूरत झील एवं कुछ धार्मिक स्थल जैसे सुरकंडा देवी मंदिर, केंपटी फॉल, धनोल्टी, पावली बुग्याल, आदि कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
(10)चंबा (chamba hill station):- अपनी सिंघोरी मिठाई के लिए प्रसिद्ध चंबा टिहरी जिले का भागीरथी नदी पर बसा एक खूबसूरत शहर है। यहां से बर्फ से ढकी हिमालय पर्वत की सुंदर चोटियां और हरी–भरी घाटियों का सुन्दर नजारा देखा जा सकता है।
(Top 10 Hill Stations Garhwal)
यह भी पढ़ें- Tehri Dam History: टिहरी डैम का इतिहास और कुछ रोचक तथ्य