Connect with us
Nainital Entry Fee Update
Image : सांकेतिक फोटो ( Nainital Entry Fee Update)

UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल

Nainital News: नैनीताल घूमने के लिए अब 2 मई से देना होगा एक और नया टैक्स…

Nainital Entry Fee Update: नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए जेबो का भार नही हो रहा कम, नगर पालिका द्वारा पार्किंग शुल्क बढ़ाने के बाद अब छावनी परिषद ने चिड़ियाघर जाने वाले शटल वाहनों और दो पहिया वाहनों पर नया टैक्स वसूलने का लिया फैसला, 2 मई से होगा लागू.

Nainital Entry Fee Update: उत्तराखंड के नैनीताल जिले आने वाले पर्यटकों के लिए एक झटके की खबर सामने आ रही है कि अब उन्हें नैनीताल घूमने के लिए पहले से कई अधिक पैसों का भुगतान करना होगा जिसका असर सीधा उनके जेबों पर पड़ता हुआ दिखाई देने वाला है। दरअसल अभी हाल ही में नगर पालिका परिषद ने पार्किंग चुंगी शुल्क बढ़ाया था वहीं अब पर्यटकों को एक और टैक्स चुकाना होगा जिसे छावनी परिषद की ओर से चिड़िया घर जाने वाले शटल वाहनों तथा बाहरी दो पहिया वाहनों पर छावनी स्थाई पर एवं सुधार द्वारा शुल्क लगाया जा रहा है जो 2 मई से लागू होगा। यानी नैनीताल आने वाले पर्यटकों को नैनीताल के भीतर प्रवेश करते ही विभिन्न जगहों पर टैक्स का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़े :Nainital News: नैनीताल में एंट्री करते ही अब देने होंगे ढ़ेरों सारे शुल्क, देखिए सूची

बता दें सरोवर नगरी नैनीताल मे वर्ष भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है जिसके चलते अक्सर नैनीताल जिले में यातायात व्यवस्थाएं डगमगा जाती है जिसको ध्यान में रखते हुए अब पर्यटकों से विभिन्न स्थानों पर पार्किंग से लेकर अन्य कई सारे शुल्क मे बढ़ोतरी कर उनसे वसूले जाएंगे। दरअसल पहली बार छावनी परिषद की ओर से चिड़ियाघर जाने वाले सटल वाहनों तथा बाहरी दोपहिया वाहनों पर छावनी स्थायित्व एवं सुधार शुल्क लगाया जा रहा है जिसके चलते दो पहिया वाहनों से ₹50 और चौपाइयां वाहन यानी शटल वाहनों से 200 रुपए टैक्स वसूला जाएगा जिसके लिए चिड़ियाघर रोड में सूर्या होटल के पास शुल्क वसूली बूथ स्थापित किया जाएगा छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वरुण कुमार की ओर से इसकी सूचना सार्वजनिक कर दी गई है। उनका कहना है कि नगर पालिका की ओर से चिड़ियाघर सटल सेवा की निविदा की सूचना नहीं दी गई है जबकि पालिका के साथ बैठक में इस निविदा में 50% हिस्सा छावनी परिषद को देने पर सहमति बनी थी। छावनी परिषद अब अपने क्षेत्र की सड़क पर स्थानीय वाहन स्वामियों को आवासीय निशुल्क पास जारी करेगा जबकि पर्यटक व इलेक्ट्रिक सटल वाहनों से शुल्क वसूला जाएगा। जू के नीचे पार्क वाहनों का पार्किंग शुल्क भी इसमें शामिल रहेगा। सटल वाहनों का 32 लाख का ठेका किया गया है जबकि सटल सेवा इंडिया होटल से चिड़ियाघर संचालित होती है जिसके लिए प्रति पर्यटक ₹70 किराया आता है जिसकी वाहन क्षमता चालक समेत पांच है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Rachna Bhatt

रचना भट्ट एक अनुभवी मिडिया पेशेवर और लेखिका हैं, जो पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और समाज, संस्कृति समसामयिक मुद्दों पर अपने विश्लेषणात्मक लेखन के लिए जानी जाती हैं।

More in UTTARAKHAND NEWS

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top