Connect with us
Uttarakhand news: 24 years old sanjay died in Bike accident in Bageshwar.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाईको में हुई भयानक भिड़ंत, युवक की मौत

उत्तराखण्ड UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाईको में हुई भयानक भिड़ंत, युवक की मौत

1 min read

Bageshwar: दो बाईकों की भीषण भिड़ंत (Bike Accident) में 24 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम..

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर आज राज्य के बागेश्वर (Bageshwar) जिले से सामने आ रही है जहां बाइक सवार युवक को पीछे से आ रहे एक बेलगाम बाइक ने उसे टक्कर मारकर बुरी तरह रौंद डाला। (Bike Accident) जिससे युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर से मृतक युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतक युवक की उम्र अभी मात्र 24 वर्ष थी और वह बाइक से अपने घर को जा रहा था।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: बाइक सवार युवक हुआ दुर्घटना का शिकार, पुलिस ने खुद की जीप से पहुंचाया अस्पताल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के ठाकुरद्वारा वार्ड निवासी संजय कुमार‌ पुत्र कुंदन राम बीते रोज अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था। बताया गया है कि जैसे ही संजय की बाइक पिंडारी रोड पर जिला मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंची तो पीछे से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे संजय रपटकर सड़क पर गिर गया। इससे पहले कि वह संभलकर उठ पाता तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे बुरी तरह रौंद दिया। जिससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से संजय को तुरंत जिला‌ अस्पताल बागेश्वर में भर्ती कराया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड दिया। हादसे की खबर मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अकाउंटेंट अनमोल बाइक से जा रहे थे स्कूल, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top