Connect with us
Uttarakhand News : rudrapur Accountant anmol died in road accident were going to school on bike

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: अकाउंटेंट अनमोल बाइक से जा रहे थे स्कूल, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत

उत्तराखण्ड UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

उत्तराखंड: अकाउंटेंट अनमोल बाइक से जा रहे थे स्कूल, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत

1 min read

सड़क हादसे (Road Accident) में बाइक (Bike) सवार अनमोल की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं (Road Accident) थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली सड़क हादसे की दुखद खबर आज राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां ड्यूटी में जा रहे बाइक (Bike) सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर जवान बेटे की अकस्मात मौत की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बताया गया है कि मृतक युवक की उम्र अभी मात्र 25 वर्ष थी और वह एक निजी स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के लालपुर क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी अनमोल कुमार पुत्र प्रमोद कुमार जेसीस पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में अकाउंटेंट थे। बताया गया है कि बीते शनिवार को वह रोज की तरह अपनी बाइक से स्कूल को जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अनमोल कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने अनमोल कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला अस्पताल रूद्रपुर रेफर कर दिया लेकिन इससे पहले कि परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचते अनमोल ने रास्ते में ही दम तोड दिया। मृतक अनमोल तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई कार नवीन सेमवाल की मौके पर ही मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top