Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की शैरी गैरोला के पहाड़ी नृत्य का शास्त्रीय रूप आपका दिल खुश कर देगा
उत्तराखण्ड ऋषिकेश
उत्तराखंड की शैरी गैरोला के पहाड़ी नृत्य का शास्त्रीय रूप आपका दिल खुश कर देगा
1 min read
नृत्य कला का ऐसा हुनर पहाड़ी गीतो को दे दिया शास्त्रीय नृत्य(Classical Dance) का रूप, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गयी ऋषिकेश की शैरी गैरोला(Shary Gairola)
उत्तराखण्ड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर न सिर्फ ऊंचे-ऊंचे मुकाम हासिल कर रही है बल्कि देवभूमि उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ा रही हैं। सबसे खास बात तो यह है कि उत्तराखण्ड की विलुप्त होती संस्कृति और लोकसंगीत को फिर से एक नए रचनात्मक ढंग से पुनर्जीवित करने में भी भी राज्य की बेटियां बड़े जोर-शोर से जुटी हुई है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो पहाड़ी गीतों पर शास्त्रीय नृत्य(Classical Dance) कर पहाड़ी लोकसंगीत और संस्कृति को विश्व पटल पर एक नई पहचान दे रहीं हैं। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले की रहने वाली शैरी गैरोला(Shary Gairola) की, जो देश-प्रदेश में आयोजित कई कार्यक्रमों के साथ ही विदेशों में भी अपनी इस नृत्य कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा भी गया है।
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत :बता दें कि मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के बौर गांव की रहने वाली शैरी गैरोला ने देवभूमि दर्शन से हुई खास बातचीत में बताया कि वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में रहती हैं। वहीं वह सूरज डांस एंड फिटनेस स्टूडियो से एक डांस एकेडमी चलाकर बच्चों को शास्त्रीय नृत्य भी सिखाती है। कत्थक के क्षेत्र में डिप्लोमा और स्नातक करने वाली शैरी का सपना भी भविष्य में नृत्य शिक्षक बनकर बच्चों को शास्त्रीय नृत्य सिखाने का ही है। बताते चलें कि वर्तमान में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से इसी विषय से परास्नातक की पढ़ाई कर रही शैरी के पिता जहां एक व्यवसायी है वहीं उनकी मां एक कुशल गृहिणी है। शैरी बताती है कि बचपन से ही उनकी रूचि शास्त्रीय नृत्य में थी। मां ने उन्हें पांच वर्ष की उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य सिखने के लिए भेजना शुरू कर दिया था। शैरी कहती हैं कि शास्त्रीय नृत्य का इतना विस्तृत ज्ञान उन्हें अपने शिक्षकों डॉक्टर दिपान्विता सिंघा रॉय, डॉक्टर विधि नगर और सुधा उपाध्याय से प्राप्त हुआ है। यहीं कारण है कि कार्यक्रमों में अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय भी शैरी अपने गुरूजनों को ही देती है। सबसे खास बात तो यह है कि शैरी देश-प्रदेश में आयोजित होने वाले अधिकांश कार्यक्रमों के साथ ही 2017 में भारतीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा क्यूबा हवाना डोमेनेटिक रिपब्लिक में आयोजित फेस्टिवल आफ इंडिया में भी प्रतिभाग कर अपने शास्त्रीय नृत्य का शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
You may also like...
Related articles
Dharmendra Pradhan Biography: कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान कितनी हैं संपत्ति जानें राजनीतिक सफर
1 min read Dharmendra Pradhan Resign Dharmendra Pradhan BJP Dharmendra Pradhan Education minister कभी पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर…
Read More
Haridwar school closed today: हरिद्वार कांवड़ मेला 11 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
1 min read haridwar school news today kanwar yatra 2026 uttarakhand kanwar mela 2026 haridwar school closed 2026 कांवड़ मेले…
Read More
Bageshwar news today: बागेश्वर पैकेट खोलते ही दूध में मिले कीड़े वीडियो वायरल
1 min read Bageshwar news today Bageshwar viral video uttarakhand milk price Bageshwar milk viral video दूध में कीड़े मिलने…
Read More
Rudrapur News Today: रूद्रपुर कल्याणी नदी में मिला लापता किशोर का शव हत्या की आशंका
1 min read Rudrapur News Today: Body of missing teenager Rizwan Ali found in Rudrapur Kalyani River; murder case. Uttarakhand…
Read More
Dharmendra Pradhan Resign: NEET पेपर लीक विवाद के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
1 min read (|Dharmendra Pradhan Resign, NEET UG 2026, NEET Paper Leak, Education Minister, CBI Investigation, CBT Exam, NEET News|…
Read More
Uttarakhand news today: बाजपुर प्रेमी ने किया शादी से इंकार प्रेमिका ने चप्पलों से कर दी पिटाई
1 min read bazpur news today bazpur news live uttarakhand news Hindi Uttarakhand breaking news live udham Singh Nagar news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
