Connect with us
Uttarakhand news:Angel Punera of Pithoragarh won silver medal in All India Badminton Competition

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: पिथौरागढ़ की एंजेल पुनेड़ा ने ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स/बैडमिंटन

बधाई: पिथौरागढ़ की एंजेल पुनेड़ा ने ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

1 min read

Angel Punera badminton competition: पिथौरागढ़ की एंजेल पुनेरा ने अंडर- 19 आल इंडिया बैडमिंटन में रजत पदक किया हासिल, बढ़ाया प्रदेश का मान 

Angel Punera badminton competition उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। यहां की बेटियां आज पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां यहां की बेटियों ने अपनी सफलता का परचम ना लहराया हो। आज हम आपको उत्तराखंड की ऐसी ही एक और होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार तथा राज्य का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के पिथौरागढ़ जिले की शटलर एंजेल पुनेडा की। जिन्होंने अंडर- 19 आल इंडिया बैडमिंटन में रजत पदक हासिल किया है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड :पूर्व CM की पुत्री श्रीजा रावत कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में चयनित

बता दे कि एंजल पुनेडा ने अपनी जोड़ीदार देहरादून की आन्या बिष्ट के साथ बेंगलुरु में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए यह पदक हासिल किया है। बताते चलें कि इससे पहले भी एंजल ने अंडर -14 तथा अंडर- 17 में सफलता हासिल कर कई पदक अपने नाम किए है। वर्तमान में एंजल प्रशिक्षक दीपांक वर्मा तथा भूपेश बिष्ट से प्रशिक्षण ले रही है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top