उत्तराखण्ड चमोली
उत्तराखंड का जवान कीरत सिंह रावत शहीद, पहाड़ में चल रही थी शादी की तैयारियां….
1 min read
Kirat Singh Rawat Chamoli: गढ़वाल राइफल में तैनात चमोली गढ़वाल के कीरत सिंह रावत हुए शहीद
Kirat Singh Rawat Chamoli उत्तराखंड के लिए इस वक्त एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है जी हां उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड ग्राम चिरखून निवासी, 20 गढ़वाल राइफल में तैनात कीरत सिंह रावत शहीद हो गए हैं।बताया जा रहा है कि जल्द ही जवान की शादी होने वाली थी. इतना ही नहीं जवान घर पर शादी की तैयारियां भी चल रही थी, लेकिन बीमारी के चलते जवान का निधन हो गया। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वही समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के चिरखून गांव के कीरत सिंह रावत वर्ष 2018 में 20 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। बता दें कि इस समय उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। इस बीच दिल्ली के सेना अस्पताल में इलाज के दौरान ही उन्होंने बीते 22 अप्रैल को दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड का जवान किरत सिंह जम्मू में शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर
जिसके बाद 23 अप्रैल को सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव चिरखून लाया गया जहां बुधवार 24 अप्रैल को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट नंदप्रयाग संगम पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।आपको बता दें कि जवान कीरत सिंह की नवंबर में सगाई हुई थी और इन दिनों घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी, लेकिन उनके निधन से शादी की तैयारी धरी की धरी रह गई।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
