Connect with us
Uttarakhand Principal Vacancy 2024

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / Uttarakhand Principal Vacancy 2024: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य के 692 पदों पर निकाली भर्ती

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

Uttarakhand Principal Vacancy 2024: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य के 692 पदों पर निकाली भर्ती

1 min read

Uttarakhand Principal Vacancy 2024: 14 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 3 अप्रैल तक आनलाइन कर सकते हैं आवेदन….

Uttarakhand Principal Vacancy 2024: शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाने की सोच रहे उत्तराखण्ड के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां…. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य के 692 पदों पर सीधी के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आगामी 14 मार्च से शुरू होगी। बताया गया है इन पदों पर भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 3 अप्रैल तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आन-लाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nursing officer recruitment 2024: उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी के 1455 पदों पर निकली भर्ती.

बता दें कि इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के कुल रिक्त 692 पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा के माध्यम से चयन के लिए भर्ती निकाली गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: UKSSSC जल्द 272 पदों पर निकालेगा LT भर्ती युवा रहें तैयार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top