Connect with us
UTTARAKHAND TILU RAUTELI AWARD NEWS

Home / PUSHKAR SINGH DHAMI / उतराखण्डी: तिलू रौतेली पुरस्कार धनराशि को बढ़ा दिया गया, CM धामी देंगे आज तिलू रौतेली पुरस्कार

PUSHKAR SINGH DHAMI उत्तराखण्ड

उतराखण्डी: तिलू रौतेली पुरस्कार धनराशि को बढ़ा दिया गया, CM धामी देंगे आज तिलू रौतेली पुरस्कार

1 min read

भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना सहित उत्तराखंड(Uttarakhand) की 22 वीरांगनाओं काे आज मिलेगा तीलू रौतेली(Tilu Rauteli) सम्मान

अवगत हो कि उत्तराखंड(Uttarakhand) महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बीते शुक्रवार को वर्ष 2020-21 के तिलू रौतेली(Tilu Rauteli) पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा के साथ ही सूची भी जारी कर दी गई थी। जिसमें की भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को ये पुरस्कार मिलेगा। बता दे की उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर आज आठ अगस्त को राज्य सरकार प्रदेश की 22 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करेगी। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिया जाएगा। सबसे खास बात तो यह है कि सरकार की ओर से इस वर्ष पुरस्कारों की धनराशि बढ़ाई गई है। तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपये किया गया है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि दस हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये की गई है। बता दें कि इस पुरस्कार धनराशि के साथ ही प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है।
यह भी पढ़ेउत्तराखंड: डॉ.राजकुमारी चौहान का नाम तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित

राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित
देहरादून से डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, हरिद्वार से वंदना कटारिया,  श्यामा देवी, अनुराधा वालिया, डॉ. कंचन नेगी, उत्तरकाशी से रीना रावत,, चमोली से चंद्रकला तिवारी, ऊधमसिंह नगर से नमिता गुप्ता, बिंदुवासिनी, उमा जोशी, बागेश्वर से रुचि कालाकोटी, ममता मेहता, पौड़ी गढ़वाल से अंजना रावत, नैनीताल से पार्वती किरौला, अल्मोड़ा से कनिका भंडारी, भावना शर्मा, पिथौरागढ़ से बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल, रेखा जोशी, चंपावत से रेनू गडकोटी, टिहरी गढ़वाल से पूनम डोभाल को पुरस्कृत किया जाएगा।
आंगनबाड़ी पुरस्कारों के लिए चयनित
अल्मोड़ा से गौरा कोहली, पिथौरागढ़ से हीरा भट्ट, पुष्पा प्रहरी, चंपावत से पुष्पा पाटनी, गीता चंद, हरिद्वार से गलिस्ता, देहरादून से अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडे, उत्तरकाशी से सुमन पंवार, पौड़ी गढ़वाल से राखी, सुषमा गुसांई, चमोली से आशा देवी, नैनीताल से दुर्गा बिष्ट, ऊधमसिंह नगर से सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विश्वास, बागेश्वर से हंसी धपोला, गायत्री दानू,, टिहरी से सुषमा पंचपुरी व रुद्रप्रयाग जिले से सीमा देवी को पुरस्कृत किया जाएगा।

यूट्यूब पर जुड़िए-

Continue Reading

More in PUSHKAR SINGH DHAMI

To Top