Connect with us
Uttarakhand news: Jyoti Bisht of Lohaghat won the medal in Karate World Championship Dubai, a big honor of the state. Jyoti Bisht karate championships

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: लोहाघाट की ज्योति बिष्ट ने कराटे विश्व चैंपियनशिप दुबई में जीता पदक प्रदेश का बड़ा मान

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: लोहाघाट की ज्योति बिष्ट ने कराटे विश्व चैंपियनशिप दुबई में जीता पदक प्रदेश का बड़ा मान

1 min read

Jyoti Bisht Karete Championship: देवभूमि की बेटी ने दुबई में बढ़ाया देश-प्रदेश का मान, शानदार प्रदर्शन के बलबूते प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी हुई चयनित…

देवभूमि उत्तराखंड की होनहार प्रतिभाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बात अगर केवल राज्य की बेटियों की ही करें तो भी राज्य की बेटियों ने लगभग हर क्षेत्र में ऊंचे-ऊंचे मुकाम हासिल कर अनेकों बार समूचे प्रदेश को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने दुबई में आयोजित कराटे विश्व चैंपियनशिप के टॉप आठ में जगह बनाई है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले की रहने वाली ज्योति बिष्ट की, जिन्होंने दुबई में आयोजित हुई विश्व कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत उनका चयन इसी साल लंदन में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी भारतीय टीम में हो गया है।
(Jyoti Bisht Karete Championship)
यह भी पढ़ें- बधाई दें: उत्तराखण्ड की बेटी करेगी गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग, सुपर 25 प्रतिभागियों में हुई शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में रहने वाली ज्योति बिष्ट एक अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी हैं। बता दें कि कराटे के मैदान में अपने प्रतिद्वंद्वियों को चित कर देने वाली ज्योति अब तक राष्ट्रीय स्तर की अनेकों प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। अब उनका चयन इसी वर्ष लंदन में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी हो गया है। इस अभूतपूर्व सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। बताते चलें कि ज्योति के पिता राम सिंह बिष्ट जहां लोहाघाट के नैनीताल बैंक में कार्यरत हैं वहीं उनकी मां माधवी देवी एक कुशल गृहिणी हैं।
(Jyoti Bisht Karete Championship)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ी की बेटी के बुलन्द हौसले साइकिल से नापी नीती-माणा घाटी की 561 किमी की यात्रा

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top