Connect with us
Weather forecast: issued for rain and snowfall in these districts of Uttarakhand from February 22

Home / SNOWFALL IN UTTARAKHAND / उत्तराखंड के इन जिलों में 22 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

SNOWFALL IN UTTARAKHAND UTTARAKHAND WEATHER

उत्तराखंड के इन जिलों में 22 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand Weather In February: उत्तराखंड के इन जिलों में फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट…

राज्य में मौसम अब धीरे धीरे बदलने लगा है। जाड़े के दिन विदाई की ओर है। दिन में जहां चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है वहीं सुबह शाम होने वाली ठिठुरन भी काफी हद तक कम हो गई है। इन दिनों जहां समूचे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है वहीं मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए एक बार फिर पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक 22 फरवरी को राज्य के पर्वतीय जिलों खासतौर पर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों सहित अन्य क्षेत्रों में अभी मौसम में बदलाव के कोई आसार नहीं हैं। यहां मौसम शुष्क ही बना रहेगा, जिससे तापमान में और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।
(Uttarakhand Weather In February)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in SNOWFALL IN UTTARAKHAND

To Top