Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand song: superhit kumaoni Jhoda Chanchari 'Chhori Kamla' sung by Mamta Arya and Chandraprakash. Mamta Arya Kumaoni Song

उत्तराखण्ड लोकसंगीत

पहाड़ी गैलरी

उत्तराखंड का सुपरहिट झोड़ा चांचरी ममता आर्य और प्रकाश की आवाज में हुआ रिलीज

Mamta Arya Kumaoni Song: मेशअप गीत में ममता आर्या और चंद्रप्रकाश ने दी है अपनी मधुर आवाज, गायक गोविंद दिगारी के समधुर संगीत ने बनाया काफी मनमोहक…

उत्तराखण्ड संगीत जगत जहां इन दिनों अपने नए न‌ए गीतों से पहाड़ की सभ्यता संस्कृति एवं रीती रिवाजों के प्रचार प्रसार में जुटा हुआ है वहीं आजकल के गायक मेश‌अप के जरिए पूराने गीतों को भी न‌ए कलेवर में प्रदर्शित कर लोगों के पुराने दिनों की यादों को ताजा करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और बहुचर्चित झोड़ा चाचरी गीत का मेशअप ‘छोरी कमला’ बीते रोज यूट्यूब पर खुशी जोशी दिगारी चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। बता दें कि इस मेशअप गीत ‘छोरी कमला’ को जहां युवा गायिका ममता आर्या और गायक चन्द्र प्रकाश की जोड़ी ने अपनी मधुर आवाज में पिरोया है वहीं गीत को लोकगायक गोविंद दिगारी ने अपना सुमधुर देकर काफी मनमोहक बना दिया है। गीत के लिरिक्स प्रसिद्ध कुमाऊनी लोकगायक नैननाथ रावल ने लिखे हैं।
(Mamta Arya Kumaoni Song)
यह भी पढ़ें- विडियो:ममता आर्य और राकेश के गीत हिमुली ने मचाया धमाल 2 दिन में हुआ डेढ़ लाख व्यूज पार

बता दें कि यूट्यूब पर बीते रोज रिलीज किए गए इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां इस गीत को अब तक 44 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं वहीं इसे ढाई हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इतना ही नहीं इस गीत के प्रति लोगों की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। अपने कमेंट्स में दर्शकों ने गाया चंद्रप्रकाश, गायिका ममता आर्या की खूबसूरत आवाज की जहां जमकर सराहना की है वहीं लोग सुमधुर संगीत देने वाले गोविंद दिगारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं गीत के बेहद खूबसूरत शब्दों में पिरोने के लिए लोकगायक नैननाथ रावल पर भी लोगों का प्यार जमकर बरस रहा है।
(Mamta Arya Kumaoni Song)

यह भी पढ़ें- ममता आर्य के नए गीत में पन्नू गुसाईं और मिनी उनियाल के अभिनय ने मचाया धमाल देखें वीडियो

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top