Connect with us
Pankaj Pandey songs Kumaoni uttarakhand 2026 mero Munsyaro

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: युवा गायक पंकज पांडे का दिल छू लेने वाला गीत मेरो मुनस्यारो हुआ रिलीज…

UTTARAKHAND NEWS उत्तराखण्ड लोकसंगीत

Uttarakhand: युवा गायक पंकज पांडे का दिल छू लेने वाला गीत मेरो मुनस्यारो हुआ रिलीज…

1 min read

Pankaj Pandey new song Mero Munsyaro:  मेरो मुनस्यारो गीत के माध्यम से पहाड़ की भौगोलिक सुंदरता को मधुर आवाज में समेटा गया है जो की बेहद ह्रदय स्पर्शी गीत है 

Pankaj Pandey new song Mero Munsyaro released: उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। मायरा म्यूजिक यूट्यूब चैनल से नया पहाड़ी गीत “मेरो मुनस्यारो” रिलीज़ कर दिया गया है। गीत में आपको जितनी सादगी देखने को मिलेगी उतनी ही कर्णप्रिय आवाज भी सुनने को मिलेगी।

गीत “मेरो मुनस्यारो” को मधुर आवाज़ दी है युवा गायक पंकज पाण्डे ने। इस गीत के लेखक और रचनाकार प्रकाश कुमार हैं, जबकि इसका संगीत संयोजन रणजीत सिंह द्वारा किया गया है। गीत की रिकॉर्डिंग देहरादून स्थित ए प्लस स्टूडियो में की गई है। इस गीत को मायरा म्यूजिक लेबल के अंतर्गत जारी किया गया है।

यह भी पढ़िए: युवा गायक पंकज पांडे और दीक्षा ढौंडियाल की जुगलबंदी से निकला खूबसूरत गीत नथुली पहाड़ी

New Kumaoni song( हिमांशु आर्या और सीमा का शानदार अभिनय)

गीत के वीडियो का निर्देशन हिमांशु आर्या ने किया है। वीडियो में अभिनय हिमांशु आर्या और सीमा ने किया है, जिसे दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। वीडियो का छायांकन और ड्रोन शूट दीपक (निक्की) द्वारा किया गया है। सहायक कला निर्देशक के रूप में लक्षित चंद्रा ने सहयोग दिया है, जबकि संपादन का कार्य भी हिमांशु आर्या ने किया है।

“मुनस्यारो” गीत पहाड़ की भावनाओं, संस्कृति और मिट्टी की खुशबू को दर्शाता है। यह गीत उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों को जरूर पसंद आएगा। दर्शकों से अपील की गई है कि वे इस गीत को मायरा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर जाकर देखें, सुनें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट के माध्यम से साझा करें।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top