Connect with us
Uttarakhand: Pannu Gusain and Mini Uniyal performance in Mamta Arya new song Me Pahari Chuu released. Mamta Arya New song

Home / ENTERTAINMENT / ममता आर्य के नए गीत में पन्नू गुसाईं और मिनी उनियाल के अभिनय ने मचाया धमाल देखें वीडियो

ENTERTAINMENT उत्तराखण्ड लोकसंगीत

ममता आर्य के नए गीत में पन्नू गुसाईं और मिनी उनियाल के अभिनय ने मचाया धमाल देखें वीडियो

1 min read

Mamta Arya New Song: युवा गायिका ममता आर्या और गायक महेश कुमार के न‌ए गीत ‘में पहाड़ी छू’ ने बिखेरा जादू, दर्शकों को पसंद आ रहा मिनी उनियाल एवं पन्नू गुसाईं का शानदार अभिनय…

पहाड़ सभ्यता संस्कृति एवं बोली भाषा को देश विदेश तक पहुंचाने में उत्तराखण्ड संगीत जगत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य के विभिन्न पहाड़ी गायक गायिकाओं द्वारा लगातार रिलीज किए जा रहे न‌ए न‌ए गीत न केवल लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि विलुप्तप्राय हो चुकी पहाड़ी सभ्यता, रीति रिवाजों एवं ग्रामीण रहन-सहन को भी पुनजीर्वित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में गायक महेश कुमार और युवा गायिका ममता आर्या का एक बेहतरीन गीत बीते दिनों यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। जी हां.. बात हो रही है रिलीज होते ही उत्तराखण्ड संगीत जगत में धूम मचाने वाले गीत ‘में पहाड़ी छू’ की, जिसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं कि महज 3 दिन के भीतर ही इस गीत को यूट्यूब पर 75 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
(Mamta Arya New Song)
यह भी पढ़ें- युवा गायिका ममता आर्या और महेश के इस गीत ने मचाया धमाल, 3 हफ्ते में हुआ मिलियन पार

बता दें कि गायक महेश कुमार एवं युवा गायिका ममता आर्या का नया गीत ‘में पहाड़ी छू’ बीते 15 सितंबर को यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। गढ़-कुमाऊं फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुए इस गीत को स्वयं गायक महेश कुमार ने किशन बिष्ट के साथ मिलकर लिपिबद्ध किया है। पन्नू गुंसाई और मिनी उनियाल का शानदार अभिनय देखकर जहां लोग, गीत के विडियो से एक पल के लिए भी अपनी नज़र नहीं हटा पा रहें हैं वहीं नागेंद्र प्रसाद की बेहतरीन एडिटिंग एवं अजय भारती की कौरियोग्राफी के साथ विडियो में दिखाया गया पहाड़ी कल्चर लोगों को अंत तक जोड़ने के लिए काफी है। कुल मिलाकर इस गीत की टैग लाइन में पहाड़ी छू जहां लोगों के दिलों को छू रही है वहीं विडियो में प्रदर्शित किया गया सामान्य पहाड़ी रहन सहन सीधे लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। इतना ही नहीं गीत की मधुर ध्वनि पर लोग खुद को थिरकने से भी नहीं रोक पा रहे हैं, इसका अंदाजा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जा रही शाट्स, स्टेटस एवं रील्स से आसानी से लगाया सकता है।
(Mamta Arya New song)

यह भी पढ़ें- लोक गायक नैननाथ रावल और युवा गायिका ममता आर्य के इस गीत ने मचाई धूम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in ENTERTAINMENT

To Top