Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखण्ड: फिर बदलेगा मौसम, इन पांच जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना, यलो अलर्ट जारी
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: फिर बदलेगा मौसम, इन पांच जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना, यलो अलर्ट जारी
By
1 min read
Uttarakhand weather rain alert: मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, इन पांच जिलों में हो सकती है बारिश बर्फबारी….
उत्तराखण्ड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में अगले 48 घंटों के भीतर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि गुरुवार और शुक्रवार को जहां राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं इन जिलों के उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आंशका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
(Uttarakhand weather rain alert)
यह भी पढ़ें– Turkey Earthquake: उत्तराखंड का युवक भूकंप के बाद से तुर्की में लापता Missing Vijay Kumar Gaur
इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक जनवरी के बाद फरवरी में भी बारिश बर्फबारी होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग द्वारा जारी यलो अलर्ट को देखते हुए उन्होंने आम जनमानस से सावधान रहने की अपील की है। गौरतलब है कि इस वर्ष सर्दियों में काफी कम बारिश देखने को मिली है। जिससे एक ओर उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी काफी कम बर्फबारी देखने को मिली है वहीं निचले क्षेत्र पूरी तरह हिमपात से अछूते रहे। जिस कारण ठंड में भी काफी कमी महसूस की गई है। जिसे देखते हुए आंशका जताई जा रही है कि इस वर्ष प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ सकती है।
(Uttarakhand weather rain alert)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read More
Chamoli News today: चमोली परिजनों ने मोबाइल चलाने से डांटा तो 8वीं की छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Chamoli News today kids mobile ban social media ban uttarakhand breaking news today chamoli news live मोबाइल…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read More
Uttarakhand: नगरासू गुरुद्वारा विवाद खत्म: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना
1 min read Rudraprayag Nagarasu Gurudwara Nihang News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद का अंत: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
